बिकिनी पहनकर नुसरत ने पानी में लगाया 'आग', शेयर की बोल्‍ड तस्‍वीरें और वीडियो

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अक्सर अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर काफी चर्चाओं में बनी रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ अपनी हॉट एंड सेक्सी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस समय वो थाइलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। फोटो और वीडियो में नुसरत भरूचा बोल्ड बिकिनी लुक के साथ स्विमिंग पूल में पानी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। फोटो शेयर होने के बाद से ही उन पर लगातार लाइक और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।

कभी सूरज की तरफ देखते हुए पोज तो कभी स्वीमिंग पूल के पास रिलैक्स

कभी सूरज की तरफ देखते हुए पोज तो कभी स्वीमिंग पूल के पास रिलैक्स

नुसरत ने बिकिनी में कई फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है। फोटोज में नुसरत कभी सूरज की तरफ देखते हुए पोज़ दे रही है, तो कभी स्वीमिंग पूल के पास रिलैक्स कर रही हैं। वहीं वीडियो में वो पानी से खेलती नजर आ रही हैं। तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि नुसरत अपनी छुट्टियां कितनी इन्जॉय कर रही हैं।

थाईज पर बने टैटू को भी फ्लॉन्ट करती दिख रही

थाईज पर बने टैटू को भी फ्लॉन्ट करती दिख रही

नुसरत भरूचा ने अपने फुकेट वैकेशन की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में नुशरत बिकिनी पहन अपने थाईज पर बने टैटू को भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। नुसरत व्हाइट बिकिनी में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। पानी में नुसरत ने तमाम तरह के कैंडिड पोज दिए। समुंदर की लहरों के बीच नुसरत का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नुसरत के फैंस उन्हें सुपरहॉट और सेक्सी जैसे कमेंट्स लिखकर अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट पर नुसरत भरूचा

वर्क फ्रंट पर नुसरत भरूचा

वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल' में नजर आई थीं। नुसरत और आयुष्मान की ये फिल्म पर्दे पर हिट रही थी। इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। इससे पहले नुसरत वैसे कई फिल्मों नें नजर आ चुकी हैं, लेकिन उनकी जिन फिल्मों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो थीं 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा'। इन दिनों ही फिल्मों में कार्तिक आर्यन भी उनके साथ लीड रोल में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+