'कई पुरुष गंदे इरादे से मेरे करीब आना चाहते थे, लेकिन...', एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, 27 मई: एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने फिल्मी करियर के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने पुरुष साथियों को लेकर नए खुलासे किए हैं। नीना के मुताबिक कुछ लोगों ने उनके करीब आने की कोशिश की, लेकिन वो उनका इरादा पहले से ही भांप गई थीं। उन्होंने 80 के दशक में नॉन कमर्शियल फिल्म से शुरुआत की थी, लेकिन अभी तक उनके साथ कोई गंदा काम नहीं हुआ।

Recommended Video

    Actress Neena Gupta का खुलासा, Bollywood में मर्दों ने की करीब आने की कोशिश ! । वनइंडिया हिंदी
    'बिना मर्जी कोई कुछ नहीं करता'

    'बिना मर्जी कोई कुछ नहीं करता'

    इंटरव्यू के दौरान नीना से ये सवाल पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में किसी शख्स के साथ उनका खराब एक्सपीरियंस था, जिस पर उन्होंने कहा कि नहीं, इंडस्ट्री में मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने ये माना कि कई पुरुष उनके करीब आने की कोशिश में थे, लेकिन उनके गंदे इरादों का एहसास हो गया। उनके मुताबिक कोई आपको तब तक राइड पर लेकर नहीं जा सकता, जब तक आप खुद ना जाना चाहें।

    14 जून को आएगी किताब

    14 जून को आएगी किताब

    नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' की घोषणा की, जो 14 जून को प्रकाशित होगी। नीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी किताब रिलीज की डेट शेयर करते हुए कहा कि मैंने सोचा था कि इन बहुत कठिन और उदास समय में, जब हम घर पर फंस जाते हैं, हम दुखी और चिंतित होते हैं, हो सकता है कि मेरी किताब आपको कुछ कठिन दिनों से निपटने में मदद करे। इस किताब में उनके मुंबई आने और एक्ट्रेस बनने तक के सफर को बताया गया है।

    पिता को बताया था बॉयफ्रेंड

    पिता को बताया था बॉयफ्रेंड

    हाल ही में एक दूसरे इंटरव्यू में नीना ने अपने अकेलेपन पर बात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने अक्सर अकेलापन महसूस किया है, लेकिन भगवान ने मुझे वो शक्ति दी है, जो मैं हमेशा आगे बढ़ने में सक्षम हूं। मैं अतीत पर ध्यान नहीं देती। मेरा कई सालों से कोई ब्वॉयफ्रेंड या हसबैंड नहीं था। वास्तव में मेरे पिता मेरे ब्वॉयफ्रेंड थे। बता दें कि नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं। फिर उन्होंने साल 2008 में बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+