एक्‍ट्रेस की आपबीती- ऑडिशन में की गई ये बेतुकी डिमांड, एक ने कहा- तुम इतनी गोरी हो, तो बिना कपड़ों में...

मुंबई। एक्ट्रेस मानवी गगरू हाल ही में फिल्म उजड़ चमन में नजर आई थीं। वो काफी लंबे समय से इंडस्‍ट्री में सक्रिय हैं और 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' और 'फोर मोर शॉट्स' जैसी वेब सीरीज में भी लीड रोल कर चुकी हैं। मानवी ने स्‍पॉटब्‍वॉय को दिए इंटरव्‍यू में अपने साथ हुए एक घटना का जिक्र किया। मानवी ने बताया कि उन्‍हें काम पाने के लिए किस तरह की चीजों से गुजरना पड़ा था। इसके अलावा मानवी ने ऑडिशन के दौरान हुए कड़वे अनुभव के बारे में भी बताया। इसमें शामिल लोगों का नाम लिए बिना मानवी ने कहा कि उन्हें एक ऑफिस में ऑडिशन के दौरान रेप का सीन बार-बार करने के लिए कहा गया था।

ऑफिस में सिर्फ दो लोग थे, बेड रखा था और मुझे...

ऑफिस में सिर्फ दो लोग थे, बेड रखा था और मुझे...

इंटरव्‍यू में मानवी ने बताया कि ‘मुझे याद है कि मैं एक ऑडिशन से भाग गई थी, इसमें मुझे एक ऑफिस में यौन शोषण का सीन ऑडिशन में देने के लिए कहा गया था, इस कमरे में सिर्फ 2 आदमी बैठे थे। जो कमरा या ऑफिस था, उसमें एक बेड भी था।' मानवी हाल ही में फिल्म उजड़ा चमन में नजर आई थीं।

जिससे काम के सिलसिले में बात किया, उसने शरीर को लेकर किया भद्दे मैसेज

जिससे काम के सिलसिले में बात किया, उसने शरीर को लेकर किया भद्दे मैसेज

कुछ समय पहले दिए एक दूसरे इंटरव्यू में मानवी ने एक अनुभव शेयर किया था। मानवी ने बताया कि एक शख्स से वो काम को लेकर बात कर रही थीं, लेकिन उसने उन्हें भद्दे मैसेज करने शुरू कर दिए। मानवी ने बताया कि उस शख्स ने मुझे मैसेज करके कहा, ‘अरे तुम कपड़ों में इतनी गोरी लगती हो, तो बिना कपड़ों के कैसी दिखोगी? मैंने उस शख्स को तत्काल ही ब्लॉक कर दिया'। आपको बता दें कि मानवी ने 2007 में सीरियल ‘धूम मचाओ धूम' से करियर की शुरुआत की थी। उनकी अगली फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान' है। इसमें उनके अलावा आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर और गजराज राव होंगे।

फिल्‍म उजड़ चमन में अधिक वजन वाली महिला का किरदार निभाया मानवी ने

फिल्‍म उजड़ चमन में अधिक वजन वाली महिला का किरदार निभाया मानवी ने

मानवी फिल्‍म उजड़ चमन में सनी सिंह के साथ हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक बड़े आकार की महिला की भूमिका निभाई थी जो एक गंजे आदमी के साथ प्यार करती है। यह फिल्म गंजे पुरुषों की सामाजिक स्थिति के बारे में बात करती है, साथ ही यह फिल्म उन महिलाओं के जीवन पर भी रोशनी डालती है, जिनका वजन अधिक होता हैं। यह उनके संघर्षों की झलक भी देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+