VIDEO: भाई के रिसेप्शन में कंगना रनौत ने किया धमाकेदार डांस, अनुपम खेर ने इस बात के लिए कह दिया धन्यवाद
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय अपने हिमाचल प्रदेश स्थित घर में मौजूद हैं। कंगना अपने भाई अक्षत की शादी में व्यस्त हैं और अक्सर परिवार संग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इस दौरान कंगना ने भाई की शादी के दौरान हुई रस्मों के भी कुछ वीडियो शेयर किए हैं। हाल ही में शेयर एक वीडियो में वह पारंपरिक लोकगीत पर डांस कर रही हैं। ये वीडियो कंगना के भाई के रिसेप्शन का है। कंगना के डांस का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी खुद को इस वीडियो की तारीफ करते हुए रोक नहीं सके। उन्हें भी ये देख हिमाचल प्रदेश की याद आ गई।

क्या बोले अनुपम खेर?
वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में कंगना ने लिखा है, 'मुझे हर परंपरा का लोकगीत पसंद है। ये एक कांगड़ी गाना है, जो आज मेरे भाई के धाम में पहाड़ी कलाकारों ने गाया है, मतलब सरल है... एक महिला अपनी मां के प्रति अपने प्यार को व्यक्त कर रही है।' कंगना के इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'अरे वाह!!!! आपके इस वीडियो ने हिमाचल की और खासकर शिमला की याद दिला दी। शेयर करने के लिए धन्यवाद!! आपके घरवालों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!!'

माता-पिता ने तोहफे में दी साड़ी
इस वीडियो में कंगना अपनी भाभी रितु और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ डांस कर रही हैं। कंगना ने क्रीम रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई है और लाल रंग का शॉल लिया हुआ है। वहीं कंगना की भाभी ने लाल और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी में कंगना की ओर से पहले भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की गई थीं। जिसमें कैप्शन में लिखा था कि इस साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। और कंगना को धाम में पहनने के लिए ये साड़ी उनके माता-पिता ने तोहफे में दी है। कंगना ने कुंदन का भारी हार भी पहना हुआ है।

उदयपुर में संपन्न हुई थी शादी
कंगना के भाई अक्षत की शादी 12 नवंबर को उदयपुर में हुई थी। कंगना और रंगोली ने शादी की लगभग हर रस्म की तस्वीर और वीडियो शेयर की हैं। इस शादी के बाद कंगना ने हाथों में आरती का थाल लिए भी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है। इस रस्म को अंदरेरा (grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की आने वाली फिल्मों में तेजस और मणिकर्णिका शामिल हैं।
अरे वाह!!!! आपके इस वीडियो ने हिमाचल की और ख़ासकर शिमला की याद दिला दी। शेयर करने के लिए धन्यवाद!! आपकी घरवालों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!! 🤓👏👏😍 @KanganaTeam https://t.co/mN0lXuV0Oj
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 15, 2020












Click it and Unblock the Notifications