अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर फिल्म बनाएंगी कंगना, जानिए क्या रखा है नाम और क्यों कर रही हैं ऐसा
Recommended Video
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब प्रोडक्शन में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म मणिकर्णिका से उन्होंने डायरेक्शन डेब्यू किया था। मणिकर्णिका के नाम से कंगना ने प्रोडक्शन हाउस खोला है। जो पहली फिल्म वो प्रोड्यूस करने जा रही हैं वो अयोध्या राम मंदिर केस पर आधारित है और उसका टाइटल 'अपराजित अयोध्या' है। आपको बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं दिवंगत जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की तैयारी में लगी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ है, जिसमें कंगना रनौत जयललिता के लुक में दिखीं।

कंगना ने खुद बताया क्यों बना रही हैं अयोध्या पर फिल्म
कंगना रनौत ने इंटरव्यू में फिल्म का नाम बताने के अलावा उसे बनाने का कारण भी बताया। कंगना रनौत ने कहा, "राम मंदिर सैकड़ों वर्षों से एक ज्वलंत मुद्दा रहा है। 80 के दशक में पैदा हुए एक बच्चे के रूप में मैं जमीन विवाद के कारण अयोध्या का नाम एक नकारात्मक विषय के रूप में सुनती आई हूं। इस केस ने भारतीय राजनीति का चेहरा बदल दिया था और इसके फैसले ने भारत की धर्मनिरपेक्ष भावना को मूर्त रूप देते हुए सदियों पुराने विवाद को खत्म कर दिया।

ये फिल्म मेरे सफर को भी दर्शाएगा
कंगना ने कहा अपराजित अयोध्या की इस यात्रा को जो चीज अलग बनाती है वह है एक नास्तिक का आस्तिक बनने तक का सफर। कहीं न कहीं, यह मेरे सफर को भी दर्शाएगा। मैंने तय किया है कि यह मेरे पहले प्रोडक्शन का उपयुक्त विषय होगा।"

9 नवंबर 2019 को आया अयोध्या पर फैसला
बता दें कि 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर केस पर अपना जजमेंट दिया था। कोर्ट ने ASI (भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण) का हवाला देते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद का निर्माण किसी खाली जगह पर नहीं किया गया था। विवादित जमीन के नीचे एक ढांचा था और ये इस्लामिक ढांचा नहीं था। विवादित जमीन पर रामलला का हक होगा।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications