एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का फोन हैक, निजी तस्वीरें ऑनलाइन लीक

फिल्म 'आप का सुरूर' फेम एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की स्विमसूट में कुछ निजी तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

नई दिल्ली। 'आप का सुरूर' फेम एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों काफी परेशान हैं। दरअसल हंसिका साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। हैकर्स ने उनके फोन को हैक कर उनकी स्विमसूट में कुछ निजी तस्वीरों को ऑनलाइन लीक कर दिया है। इन तस्वीरों में हंसिका टू-पीस बिकिनी में शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी लेती हुईं नजर आ रही हैं। हंसिका ने खुद ट्वीट कर अपने साथ घटी इस घटना की जानकारी दी है। आपको बता दें कि हंसिका साउथ की फिल्मों की एक चर्चित अभिनेत्री हैं। फिल्म 'आप का सुरूर' में वो गायक से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया के साथ भी काम कर चुकी हैं।

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपलोड की तस्वीरें

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपलोड की तस्वीरें

तस्वीरों की एक सीरीज जो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कई गई है, वो हंसिका के हाल ही में न्यूयॉर्क टूर की है, जब वो वहां छुट्टियां बिताने गईं थी। हालांकि बाद में इस इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को हटा लिया गया। इनमें से कई तस्वीरें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी अपलोड की गईं, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया गया। हंसिका को जब इसका पता चला तो उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनका फोन और ट्विटर अकाउंट हैक कर किसी ने उनकी निजी तस्वीरों को लीक किया है।

'मेरा फोन और ट्विटर हैक किया गया है'

'मेरा फोन और ट्विटर हैक किया गया है'

हंसिका ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरा फोन और ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है, कृप्या किसी भी मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया ना दें। मेरी बैक एंड टीम चीजों को कंट्रोल में करने पर काम कर रही है।' कुछ दिनों पहले ही इंटरनेट पर एक न्यूड वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे हंसिका मोटवानी का बताया गया था। हालांकि बाद में हंसिका ने इस मामले पर स्पष्ट किया कि वीडियो क्लिप में नजर आ रही लड़की वो नहीं हैं और यह पूरी तरह एक गलत पहचान का मामला है।

'कोई मिल गया' में भी काम कर चुकी हैं हंसिका

'कोई मिल गया' में भी काम कर चुकी हैं हंसिका

हालांकि हंसिका ने अपना फोन हैक होने और तस्वीरें लीक होने के लेकर अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हंसिका इन दिनों यूआर जमील के निर्देशन में बन रही तमिल फिल्म 'महा' की शूटिंग कर रही हैं। यह उनकी 50वीं तमिल फिल्म है। हंसिका ने फिल्म आप का सुरूर से बॉलीवुड में अभिनेत्री के तौर पर कदम रखा था। हालांकि इससे पहले वो एक बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'कोई मिल गया' में भी काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में वो मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन के दोस्तों की टीम में शामिल थीं।

सितारों पर साइबर क्राइम का खतरा

सितारों पर साइबर क्राइम का खतरा

आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन और अक्षरा हासन भी साइबर क्राइम का शिकार हो चुकी हैं। हैकर्स ने इन अभिनेत्रियों की कुछ निजी तस्वीरें ऑनलाइन लीक कर दी थीं। वहीं कुछ दिन पहले ही फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का फेसबुक अकाउंट भी किसी ने हैक कर लिया था। बाद में आर्यन ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है और किसी भी पोस्ट, फोटो या मैसेज को इग्नोर किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+