गुल पनाग ने सबसे छिपाई अपनी प्रेग्नेंसी की खबर, 6 महीने पहले दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग 39 साल की उम्र में मां बनी हैं और ये बात उन्होंने सबसे छिपाकर रखी। गुल पनाग का 6 महीने का एक बेटा है जिसका नाम निहाल है। पनाग ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Gul Panag

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग 39 साल की उम्र में मां बनी हैं और ये बात उन्होंने सबसे छिपाकर रखी। गुल पनाग का 6 महीने का एक बेटा है जिसका नाम निहाल है। पनाग ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। गुल पनाग ने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में केवल परिवार और करीबी दोस्तों को मालूम था।

6 महीने पहले दिया बेटे को जन्म

6 महीने पहले दिया बेटे को जन्म

गुल पनाग ने 6 महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया है। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में पनाग ने बताया, 'ऋषि और मैंने हमेशा अपनी प्राइवेसी का खयाल रखा है। माता-पिता बनना एक खास अनुभव था और इसलिए हम इसे पबल्कि की नजदर से दूर रखना चाहते थे।' पनाग ने आगे बताया कि उनके बच्चे के बारे में केवल परिवार और दोस्तों को मालूम था।

39 साल की उम्र में मां बनने पर कही ये बात

39 साल की उम्र में मां बनने पर कही ये बात

पनाग ने बताया कि उनका बेटा प्रीमैच्योर पैदा हुआ है। इस घड़ी में उनकी कजडिन ने उनकी काफी सहायता की। जिंदगी में एक नए शख्स के आने से गुल पनाग काफी खुश हैं। पनाग ने कहा कि बेटे निहाल की हंसी उन्हें खुश कर देती है। पनाग ने 39 साल की उम्र में मां बनने पर कहा कि बच्चे को जिंदगी में तभी लाना चाहिए, जब आप इसके लिए तैयार हों, न कि जब समाज चाहता हो।

मिस इंडिया रह चुकी हैं गुल पनाग

मिस इंडिया रह चुकी हैं गुल पनाग

मैथ्स और पॉलीटिकल साइंस में डिग्री रखने वाली गुल पनाग का फिल्मी करियर मिस इंडिया जीतने के बाद शुरू हुआ था। पनाग ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसके बाद साल 2003 में उनकी पहली फिल्म 'धूप' रिलीज हुई थी। पनाग ने 'डोर', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'हैलो', 'रण' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+