राधे मां के बारे में इस एक्ट्रेस ने किया एक और सनसनीखेज खुलासा

नयी दिल्ली। खुद को मां दुर्गा का अवतार बताने वाली राधे मां एक के बाद एक नई मुश्किलों में घिरती जा रही है। उनपर रोज नए-नए खुलासे और आरोप लग रहे हैं। हालत ऐसी है कि राधे मां की मुश्किलें कम होने के बजाए दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

radhe maa

ताजा खुलासा अभिनेत्री डॉली बिद्रा ने किया है। सनसनीखेज खुलासा करते हुए डॉली बिद्रा ने राधे मां पर पाखंड और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब कि डॉली बिद्रा ने राधे मां पर आरोप लगाए हो। इससे पहले भी वो राधे मां पर अश्लील हरकते करने और सेक्स के लिए उकसाने का आरोप लगा चुकी है।

ताजा खुलासे में डॉली बिन्द्रा के मुताबिक राधे मां के जन्मदिन पर पाखंड और अंधविश्वास का मायाजाल बिछाया जाता है, भक्तों के बीच राधे मां असामान्य हरकतें करती हैं। डॉली बिन्द्रा ने कहा है कि खुद उन्होने भी कुछ ऐसा ही महसूस किया है।

आरोप लगाते हुए डॉली बिन्द्रा का कहना है कि राधे मां ने उन्हें नाग के फन का अहसास दिलाया था। इन आरोपों के साथ डॉली बिन्द्रा ने राधे मां पर और मामले दर्ज करने की मांग की है, ताकि जांच में सच सामने आ सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+