Deepika Padukone ने शेयर की न्यू ईयर वैकेशन की तस्वीर, बताया क्यों लिया ब्रेक

नई दिल्ली। Deepika on Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय राजस्थान के रणथंबोर में पति रणवीर सिंह के साथ नए साल की छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। राजस्थान में अपने 2021 की शुरुआत करने वाली दीपिका ने इंस्टाग्राम पर कई अन्य तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मेरा नया साल कैसा लग रहा है।' इसके साथ ही दीपिका ने इस वैकेशन को सबसे जरूरी ब्रेक भी बताया है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Neetu Kapoor, Ranthambore National Park, bollywood news, actress deepika padukone, social media, rajasthan, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया

उन्होंने अपने फैंस के लिए एक छोटा सा नोट लिखा है, जिसमें वह कहती हैं, 'वो ऑब्जर्वेशन और कॉम्प्लिमेंट जो मुझे मेरे परिवार और करीबी दोस्तों से सबसे ज्यादा मिलता है, वो ये है कि कैसे मैंने प्रोफेशनली सबकुछ हासिल करने के बाद भी निजी तौर पर खुद में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन उन्हें जिस चीज के बारे में सबसे कम पता है, वो ये है कि इसमें उनकी कितनी बड़ी भूमिका है। मेरे लिए, परिवार और दोस्तों के साथ अबाधित क्वालिटी समय बिताना बेहद जरूरी है। ये मुझे जमीन पर मेरी जड़ों से जोड़े रखता है। ये मुझे याद दिलाता है कि मैं कहां से आई हूं और मैं कौन हूं। तो वही सबसे जरूरी ब्रेक लिया है।'

इससे पहले दीपिका पादुकोण ने 31 दिसंबर को अपनी इंस्टाग्राम और ट्विटर की सभी पोस्ट डिलीट कर दी थीं। जिसके बाद से उनके फैंस इस बात के कयास लगाने लगे कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया है। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहली ऑडियो डायरी पोस्ट की है और अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। अपने ऑडियो नोट में दीपिका ने कहा कि ये ऑडियो डायरी उनके सभी अहसासों और विचारों का रिकॉर्ड है।

अपनी इस ऑडियो डायरी में दीपिका कहती हैं, 'सभी को हाय, मेरी ऑडियो डायरी में आपका स्वागत है, मेरे अहसासों और विचारों का रिकॉर्ड। मुझे विश्वास है कि आप सभी मेरी बात से इत्तेफाक रखते होंगे कि साल 2020 सभी के लिए अनिश्चितता वाला रहा है। लेकिन मेरे लिए यह आभार से जुड़ा भी था। और 2021 में मैं अपने लिए और बाकी सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। नए साल की शुभकामनाएं।' आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा रनबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और शाहीन भट्ट भी रणथंबोर नेशनल पार्क में नए साल का वैकेशन मना रहे हैं।

Bigg Boss ने बना दी जोड़ी! अली ने घुटने पर बैठकर शादी के लिए जैस्मीन को किया प्रपोज, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+