बॉबी डार्लिंग के पति रमणीक शर्मा गिरफ्तार, पत्नी के साथ गलत हरकत का है आरोप
नई दिल्ली। घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के मामले में अभिनेत्री बॉबी डार्लिंग के पति रणमीक शर्मा को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पिछले साल से पुलिस को रमणीक की तलाश थी। 11 मई को रमणीक शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सेक्स चेंज कराकर की थी शादी
कई फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने 2016 में ऑपरेशन कराकर सेक्स चेंज कराया था। ऑपरेशन कराने के बाद उन्होंने बिजनसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। दोनों की शादी बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों बहुमत जल्दी ही झगड़े की खबरें आने लगी थी। पिछले साल बॉबी ने पति रमणीक से जान का खतरा बताया था और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

पति पर लगाया था घर में कैद कर रखने का आरोप
बॉबी डार्लिंग ने पुलिस से अपनी शिकायत में बताया था कि पति रमणीक ने उसे भोपाल में एक फ्लैट में बंद करके रखा हुआ था। बॉबी यहां से भागकर पुलिस के पास पहुंची थी। बॉबी की शिकायत पर पुलिस ने रमणीक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 11 मई को रमणीक को गिरफ्तार किया गया। रमणीक की जमानत अर्जी कोर्ट में खारिज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

बॉबी ने कहा- रमणीक के पास मेरे गहने और पैसा
रमणीक की गिरफ्तारी पर बॉबी डार्लिंग ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो इससे खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनका पैसा और गहने भी रमणीक के पास हैं, जिसे वापस पाने की वो कोशिश कर रही हैं। बॉबी ने बताया कि रमणीक के कहने पर उन्होंने अपना घर बेच दिया था और पैसा उसे दे दिया था, जिसे उसने हड़प लिया।












Click it and Unblock the Notifications