हेट स्टोरी की एक्ट्रेस ने कहा, अभिनेत्रियां काम पाने के लिए पहले साथ में सोती हैं, फिर आरोप लगाती हैं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भैरवी गोस्वामी अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए एक बार फिर चर्चा में है। हेट स्टोरी में काम कर चुकीं भैरवी ने अपनी ही इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के खिलाफ हमला बोला है। भैरवी ने उन अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है जो ट्विटर पर रेप या मोलेस्टेशन की बातें लिखती हैं। भैरवी ने ये सारी बातें ट्विटर पर कहीं हैं।

कहा, 'पहले साथ में सोती हैं अभिनेत्रियां'
भैरवी गोस्वामी ने हेट स्टोरी और भेजा फ्राई जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ये काफी मजेदार है कि काम पाने के लिए एक्ट्रेस पहले साथ में सोती हैं, जिसे नकारा नहीं जा सकता, फिर फेमस हो जाती हैं और 10 साल बाद कहती हैं कि उनका शोषण हुआ था।'
'सोशल मीडिया को बना दिया है नई पुलिस'
भैरवी ने आगे कहा कि महिलाएं भूल रही हैं कि पुलिस नाम की भी कोई चीज होकी है। आजकल सोशल मीडिया और मीडिया ट्रायल नई पुलिस बन गई है। भैरवी के ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इसे सही को कुछ ने गलत बताया है।

लोगों ने उल्टा भैरवी को सुनाया
कुछ लोगों को भैरवी की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि विक्टिम के लिए ऐसा नहीं कहना चाहिए। जिसपर भैरवी ने कहा कि वो किसी को दोषी नहीं कह रही हैं, बस ये कह रही हैं कि शोषण के 10 साल बाद अभिनेत्रियों को ये सब क्यों याद आता है।
ये भी पढ़ें: ओवरटाइम करने से महिला रिपोर्टर की मौत, महीने में 159 घंटे किया था ज्यादा काम

कृति सेनन से पहले ले चुकी हैं पंगा
ये पहली बार नहीं है जब भैरवी गोस्वामी चर्चा में आई हों। इससे पहले भी उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पर निशाना साधते हुए कहा था करि इन्हें किसने एक्ट्रेस बना दिया। इनसे बेहतर तो कॉलेज की लड़कियां होती हैं। कृति ने भैरवी की इस बात का करारा जवाब देते हुए कहा था कि, 'वो हैं कौन, उन्हें तो मैं जानती भी नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications