'मैंने प्यार किया' के 30 साल बाद भाग्यश्री का कबूलनामा, कहा- अपनी सक्सेस की कीमत...
Happy Birthday Actress Bhagyashree : एक्ट्रेस भाग्यश्री उन चुनिंदा बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने उस वक्त बॉलीवुड को छोड़ दिया जब वो लोकप्रियता के शिखर पर थीं। भाग्यश्री ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के तुरंत बाद शादी करने का फैसला किया और फिल्मों की दुनिया को गुड बॉय बोल दिया। एक्टर सलमान खान को सुपरस्टारडम की राह पर ले जाने वाली भी इसी फिल्म को माना जाता है। उस वक्त भाग्यश्री सिर्फ 20 साल की थी। आज उनका जन्मदिन है। भाग्यश्री आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रही हैं। आज एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर के दूसरे फेज में है, वो इस साल कंगना रनौत की थलाइवी और प्रभास की राधे श्याम में नजर आएंगी। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लेकर अब तक के फिल्मी करियर पर खुलकर बात की।

'मैंने सफलता को इतने हल्के ढंग से कैसे लिया'
एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म 'मैंने प्यार किया' को करने में बहुत मजा आया। मुझे वो बहुत पसंद थी, सेट पर रहना मुझे बहुत पसंद था। मैं हर दिन उसे याद करती हूं। यह वो ही फिल्म है जब मैंने महसूस किया कि मुझे कैमरे के सामने रहने में मजा आता है। मैंने कभी भी एक अभिनेत्री होने के बारे में नहीं सोचा था। मेरे लिए यह सब एक नए पेशे को सीखने, एक यात्रा पर ले जाने के बारे में था। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैंने इसे इतने हल्के ढंग से कैसे लिया, फिल्म मेरे पास आई और मैंने इसका ज्यादा फायदा नहीं उठाया।

मैं अपने भगवान के लिए सच्ची नहीं थी!
वहीं पहली फिल्म से मिली सफलता के बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा कि मुझे उस वक्त जिस तरह की सफलता मिली थी, उसे पाने के लिए कलाकार वास्तव में बहुत मेहनत करते हैं। मुझे यह बहुत आसानी से मिल गई और मेरे जीवन में यह मेरे पास आया बहुत जल्दी आ गई। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं अपने भगवान के लिए सच्ची नहीं थी क्योंकि उसने मुझे दिया था और मैंने उसके प्रति आभार नहीं जताया था, मुझे उस सफलता का महत्व नहीं था जो मुझ पर बरसाई गई थी और अब मैं इसे एक सीखने के अनुभव के रूप में देखती हूं।

30 साल बाद भी मुझे मिल रहे हैं रोल
वहीं फिल्मों से दूरी पर बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा कि इतने लंबे समय तक दूर रही, जो मुझे बहुत पसंद था। मुझे जो मिला उसके लिए मैं आभारी हूं। पिछले कुछ सालों में मैंने महसूस किया है कि अगर लोग आज भी फिल्म के कैरेक्टर सुमन को याद कर रहे हैं और फिल्म के 30 साल बाद भी मुझे रोल दे रहे हैं, तो मैंने कुछ सही किया होगा और मेरे पास जो कुछ भी है, उससे कम नहीं समझना चाहिए। मुझे उन अवसरों के लिए अधिक आभारी होना चाहिए जो मेरी दूसरी पारी में मेरे रास्ते आए हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे फिर से प्यार करते हैं। मैंने अभिनय करना नहीं छोड़ा।

इन फिल्मों में भाग्यश्री आईं नजर
वहीं 40 और 50 के दशक में अभिनेत्रियों के प्रति रवैया बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज लोग यह नहीं कहते हैं ओह, आप ने मां का रोल किया है। क्योंकि यहां तक कि मां की भूमिकाएं भी इतनी अच्छी लिखी जाती हैं, मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि किरण खेर की भूमिका देवदास में थी, वह खूबसूरत थीं और उनका चरित्र कहानी से प्रभावित हुआ था। उनकी यात्रा शानदार रही। मैंने उससे प्रेरणा ली है। आपको बता दें कि फिल्म थलाइवी और राधे श्याम मेें उनकी पहली वापसी नहीं है। अभिनेत्री ने 2000 में फिल्मों में वापसी की थी, जहां उन्होंने कई रीजनल फिल्मों जैसे शॉट्रू ढोंगशो (2002) और उथिले घोघंटा चंद देखले (2006), सीताराम कल्याण (2019) में दिखाई दीं। वह हमको दीवाना कर गए (2006), और रेड अलर्ट: द वार विद (2010) जैसी हिंदी फिल्मों में भी दिखाई दीं, लेकिन लाइमलाइट से बाहर रहीं।












Click it and Unblock the Notifications