हैकर से नहीं डरी एक्ट्रेस, ट्विटर पर खुद ही शेयर कर दी अपनी टॉपलेस तस्वीरें और कहा...

हैकर ने निजी तस्वीरें चुराकर दी लीक करने की धमकी तो एक्ट्रेस ने खुद ही शेयर कर डाली टॉपलेस तस्वीरें

नई दिल्ली। अपने काम के दौरान उत्पीड़न झेलना महिलाओं के लिए कोई नई बात नहीं है। हाल के दिनों में कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जब महिलाएं साइबर क्राइम का भी शिकार हुई हैं। हालांकि अब वक्त बदल रहा है और महिलाएं ऐसी घटनाओं पर चुप रहने के बजाय जवाब देने के लिए सामने आ रही हैं। अमेरिकी एक्ट्रेस बेला थोर्न के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक हैकर ने उनका फोन हैक कर लिया और उनकी बेहद निजी तस्वीरों को ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी। हालांकि एक्ट्रेस बेला थोर्न ने हार नहीं मानी और उस हैकर को करारा सबक सिखाया। दरअसल बेला थोर्न ने खुद ही अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरों को शेयर कर दिया।

'भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारी वो सोच'

'भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारी वो सोच'

अमेरिकी एक्ट्रेस बेला थोर्न ने बीते शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर हैकर्स की बातचीत का स्क्रीन शॉट और अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरों को शेयर किया। दरअसल इस हैकर ने बेला के फोन को हैक कर उसमें से उनकी निजी तस्वीरों को चुरा लिया और उन्हें ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी। इसके बाद बेला ने उस हैकर को सबक सिखाने की ठानी। इन तस्वीरों के साथ बेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारी वो सोच, जिसमें तुम्हें लगता है कि तुम मेरे ऊपर हावी हो जाओगे। मैं अपनी अगली किताब में इसके बारे में लिखने वाली हूं।' बेला के इस कदम को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की तारीफ की।

'मैं इन तस्वीरों को खुद ही दिखाने जा रही हूं'

'मैं इन तस्वीरों को खुद ही दिखाने जा रही हूं'

21 वर्षीय एक्ट्रेस बेला थोर्न ने इन तस्वीरों के साथ एक मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा, 'पिछले 24 घंटों से मुझे मेरी ही नग्न तस्वीरें दिखाकर धमकी दी जा रही है। मुझे ये सब बेहद अजीब लगा। मैं देख रही हूं, मुझे लगता है कि किसी से मुझसे कुछ ऐसा ले लिया है, जिसके बारे में मैं चाहती हूं कि उसे मुझसे जुड़ा कोई खास व्यक्ति ही देखे।' बेला थोर्न ने आगे लिखा, 'मैं इन तस्वीरों को खुद ही दिखाने जा रही हूं क्योंकि यह मेरा अपना फैसला है और इसके बाद अब तुम मुझसे कुछ और हासिल नहीं कर पाओगे।' इसके बाद बेला थोर्न ने एक मैगजीन के साथ बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैं अभी भी नादान हूं। मुझे लगता है कि वो हैकर कोई नाबालिग लड़का है, इसलिए मैं उसे समझने की कोशिश कर रही हूं।

'आज रात मैं बेहतर ढंग से सो सकती हूं'

'आज रात मैं बेहतर ढंग से सो सकती हूं'

बेला थोर्न ने बताया, 'मुझे इसकी बातों से लगा कि वो 17 साल का कोई लड़का है और इसलिए मैं उसे एक सबक सिखाना चाहती थी। वो कोई बच्चा ही है और उसने एक बुरी गलती की है, लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि 17 साल के किसी लड़के का पूरा जीवन बर्बाद हो जाए। वो जाहिर तौर पर एक स्मार्ट लड़का है, इसलिए अगर उसे सही दिशा मिले तो वो भी सोसाइटी में एक बेहतर नागरिक बन सकता है। आप किसी के केवल बुरे पक्ष को देखकर उसके बारे में कोई फैसला नहीं ले सकते या उसे सजा नहीं दे सकते, बल्कि उसकी अच्छी चीजों को समझकर उसे उजागर कर सकते हैं। मैं यह जानकर कि मैंने अपनी शक्ति वापस ले ली, आज रात बेहतर ढंग से सो सकती हूं।' गौरतलब है कि बेला थोर्न ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिनकी निजी तस्वीरों को हैक किया गया है। इससे पहले 2014 में जेनिफर लॉरेंस, रिहाना, केट अप्टन और कई अन्य अभिनेत्रियां भी साइबर क्राइम का शिकार हो चुकी हैं।

हंसिका मोटवानी भी हो चुकी हैं साइब्रर क्राइम की शिकार

हंसिका मोटवानी भी हो चुकी हैं साइब्रर क्राइम की शिकार

आपको बता दें कि बॉलीवुड भी साइबर क्राइम से बचा हुई नहीं है। इसी साल जनवरी के महीने में हैकर्स ने 'आप का सुरूर' फेम एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के फोन को हैक कर उनकी स्विमसूट में कुछ निजी तस्वीरों को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लीक कर दिया था। इन तस्वीरों में हंसिका टू-पीस बिकिनी में शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी लेती हुईं नजर आ रही थीं। इसके बाद हंसिका ने खुद ट्वीट कर अपने साथ घटी इस घटना की जानकारी दी है। हालांकि बाद में उस इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को हटा लिया गया। इनमें से कई तस्वीरें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी अपलोड की गईं, लेकिन बाद में डिलीट कर दी गईं। हंसिका को जब इसका पता चला तो उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनका फोन और ट्विटर अकाउंट हैक कर किसी ने उनकी निजी तस्वीरों को लीक किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+