PICS: पहले जन्मदिन पर असिन ने शेयर की बेटी की तस्वीरें, पति राहुल शर्मा ने लिखी भावुक पोस्ट
एक्ट्रेस असिन और उनके बिजनेसमैन पति राहुल शर्मा ने पिछले साल अपनी बेटी अरिन के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अब बेटी के पहले जन्मदिन पर इस कपल ने उसकी पहली तस्वीर मीडिया के साथ शेयर की है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस असिन और उनके बिजनेसमैन पति राहुल शर्मा ने पिछले साल अपनी बेटी अरिन के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अब बेटी के पहले जन्मदिन पर इस कपल ने उसकी पहली तस्वीर मीडिया के साथ शेयर की है। असिन और राहुल की बेटी अरिन 24 अक्टूबर को एक साल की हुई। इस खास मौके पर उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। असिन की बेटी की तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

एक साल की हुई असिन की बेटी
फिल्मों से दूर असिन इन दिनों अपने बेटी और परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में उनकी बेटी अरिन एक साल की हुई, जिसके जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। असिन और उनके पति राहुल शर्मा ने पार्टी से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पिता राहुल ने लिखा भावुक पोस्ट
असिन के पति और माइक्रोमैक्स फाउंडर राहुल शर्मा ने ट्विटर पर बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज से एक साल पहले हमने इस दुनिया में एक खूबसूरत परी का स्वागत किया था। वो एक साल की हो गई। वक्त कब उड़ जाता है? जन्मदिन मुबारक हो अरिन, मेरी बेटी! तुम्हें इतनी जल्दी बड़ा होना जरूरी है क्या? हैप्पी बर्थडे।'

शादी के बाद से फिल्मों से दूर हैं असिन
असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से जनवरी 2016 में शादी की थी। शादी के बाद असिन ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। पिछले साल 24 अक्टूबर को उन्होंने बेटी अरिन को जन्म दिया। असिन के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग को लेकर कोई बात नहीं बताई है।


-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications