शादी का झांसा देकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस का किया रेप, केस दर्ज
मुंबई। एक एक्ट्रेस-मॉडल ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर बलात्कार और प्रताड़ित करने का केस दर्ज करवाया है। 26 वर्षीय अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि साल 2017 में एक शूट के दौरान उसकी मुलाकात 34 वर्षीय एक्टर-मॉडल से हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि मुलाकात के बाद दोनों को प्यार हो गया। उस वक्त एक्टर ने अपनी शादी की बात छुपा रखी थी और झूठे वादे कर शारिरिक संबंध बना लिए।

अभिनेत्री ने बताया कि वो इस बात से पूरी तरह से अनजान थी कि वो व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी उन्हें धमकी देता था कि वो अपनी सहेलियों से दूरी बनाकर रखे और किसी भी अन्य मेल एक्टर या मॉडल के साथ काम न करे। अगर वो उसकी बता नहीं सुनती थी तो वो उन्हें गालियां देता और उनके साथ मारपीट करता था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) (n), 323, 504 and 506 के तहत केस दर्ज किया है।
अभिनेत्री ने बताया था कि आरोपी नोएडा का रहने वाला है और अक्सर मुंबई आया-जाया करता है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई स्थित उसके ठिकाने पर छापेमारी की लेकिन वो वहां नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications