बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, प्रोटोकॉल तोड़ की थी पार्टी

नई दिल्ली, 13 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। दोनों हाल ही में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ते हुए कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों घर पर ही आइसोलेट हैं और उनकी हालत स्थिर है। साथ ही डॉक्टरों की सलाह पर उनको इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी ने दोनों एक्ट्रेस के संपर्क में आए लोगों को कोरोना का RT-PCR टेस्ट करवाने के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Bollywood industry में लौटा कोरोना, Kareena Kapoor और Amrita Arora Corona positive | वनइंडिया हिंदी
    corona

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिन पहले करीना कपूर और अमृता करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। उस दौरान उनकी बहन करिश्मा भी मौजूद थीं। ये पार्टी करण ने 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने पर रखी थी। आरोप है कि दोनों पॉजिटिव एक्ट्रेस ने कई कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए हिस्सा लिया था। जिस वजह से वो वायरस की चपेट में आईं। फिलहाल उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं दोनों एक्ट्रेस की टीम ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    घर वालों और बच्चों का अपडेट नहीं
    करीना इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं। उनके पॉजिटिव आने के बाद से फैन्स काफी परेशान हैं। अभी तक उनके बेटे तैमूर, जहांगीर अली खान और उनके परिवार के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है।

    ये दो एक्टर भी पॉजिटिव
    आपको बता दें कि इससे पहले काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोवर्स को इसकी जानकारी दी। उनकी भी हालत स्थिर है और वो घर पर क्वारंटीन हैं। उनसे अलावा साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद की लापरवाही स्वीकार करते हुए अपने फैन्स से सावधानी बरतने की अपील की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+