शाहरुख-गौरी ने जमकर खेली होली, किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। चाहे फिर वह होली हो या फिर दिवाली। हाल ही में कई हस्तियों की होली वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक सभी ने धूमधाम से होली मनाई। इस बीच बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का भी होली वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों खूब मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो 20 साल पुराना है

वीडियो 20 साल पुराना है

बता दें ये वीडियो 20 साल पुराना है। जिसे फिल्मनिर्माता सुभाष घई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुक्ता आर्ट्स में होली पार्टी से जुड़ी यादें। मड आईलैंड, मेघना कॉटेज में सुभाष घई की होली पार्टी 2000 में शाहरुख खान, गौरी और दोस्त।' इसका मतलब है कि ये पार्टी साल 2000 में आयोजित की गई थी।

शाहरुख-गौरी ने किया डांस

शाहरुख-गौरी ने किया डांस

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुभाष घई पहले दोस्तों के साथ मिलकर शाहरुख खान को रंगीन पानी से भरे टैंक में डुबाते हैं। इसके बाद शाहरुख भी पत्नी गौरी को रंग वाले टैंक में डुबाते हैं। गौरी को पानी में गिराने के बाद शाहरुख ढोल पर क्रेजी डांस करते हुए भी दिखते हैं। आसपास खड़े लोग दोनों को डांस करते हुए बड़े मजे से देख रहे हैं।

मड आईलैंड पर होली की पार्टी

जानकारी के लिए बता दें सुभाष घई हर साल मड आईलैंड पर होली की पार्टी रखते थे। अब इस खास पार्टी की बस यादें ही बची हैं। बात इस साल की होली की करें, तो शाहरुख खान की कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आए हैं। हालांकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को होली की बधाई जरूर दी है।

शाहरुख ने शेयर की तस्वीर

इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसपर सूरज की रोशनी पड़ रही है। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा है, 'और यहां जो भी रोशनी के सारे रंगों को देख रहा है, आपको सभी रंगो में खुशी मिले, आपकी खुशी पागलपन और जीवंतता के रंगों से भरी रहे। होली की बधाई और सुरक्षित रहें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+