रितेश देशमुख ने अपनी शादी में जिनेलिया डिसूजा के 8 बार छुए थे पैर, जानें क्या थी वजह

नई दिल्ली, जुलाई 31: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख औऱ उनकी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हैं। रितेश और जिनेलिया हाल ही में सोनी टीवी के मशहूर शो सुपर डांसर के सेट पर दिखे। इस दौरान जेनेलिया देशमुख ने खुलासा किया है कि उनके पति रितेश देशमुख को उनकी शादी में आठ बार उनके पैर छूने पड़े थे।

परफॉर्मेंस ने जिनेलिया को दिलाई शादी की याद

परफॉर्मेंस ने जिनेलिया को दिलाई शादी की याद

डांस रियलिटी शो का आगामी एपिसोड एक शादी की थीम पर आधारित है। इस एपिसोड में जिनेलिया और रितेश गेस्ट बनकर आए थे। जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख संभवतः शिल्पा शेट्टी की अनुपस्थिति के चलते शो का हिस्सा बने। बता दें कि, शिल्पा अपने पति, व्यवसायी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के कारण शो से दूर हैं। एक प्रोमो में, जेनेलिया ने कबूल किया कि एक परफॉर्मेंस ने उन्हें अपनी शादी की याद दिला दी।

शादी को लेकर कही ये बात

शादी को लेकर कही ये बात

जिनेलिया कहती दिख रही है कि, हे भगवान! आपकी परफॉर्मेंस ने मुझे मेरी शादी की याद दिला दी! हमने अपनी शादियों का आधुनिकीकरण कर दिया और उन्हें दूसरी पार्टी में बदल दिया, लेकिन, मैं पारंपरिक शादियों की पसंद करती हूं और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि एक में मैं शामिल हुई हूं। हर समारोह मेरे लिए बहुत मजेदार थी, और मैं अपनी बिदाई के दौरान भी बहुत भावुक थी, लेकिन हम सभी ने बहुत अच्छा समय बिताया।

रितेश ने दिया ये फनी जवाब

रितेश ने दिया ये फनी जवाब

जिनेलिया ने बताया कि, रितेश ने आठ बार मेरे पैर छुने पड़े। इसके बाद जिनेलिया ने एक मजेदार विक्टरी डांस किया। इसके बाद रितेश ने कहा कि, मुझे लगता है कि पंड़ित को पता था कि शादी के बाद मुझे क्या करना है। उन्होंने मुझे पहले ही इसका अभ्यास कराया। आपको बता दें कि, यह परंपरा महाराष्ट्रीयन शादियों का एक हिस्सा है। रितेश और जेनेलिया पहली बार 2003 में अपनी फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर मिले थे। इसके बाद उनके बीच यहीं से प्यार पनपा।

दोनों ने एक दूसरे को 10 साल तक किया था डेट

दोनों ने एक दूसरे को 10 साल तक किया था डेट

जेनेलिया की पहली नजर रितेश एक बिगड़ैल लड़के थे। जेनेलिया ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि रितेश इतना अमीर, बहुत बिगड़ा हुए लड़का है, इसलिए मुझे उसकी तरफ नहीं देखना चाहिए और उससे बात नहीं करनी चाहिए, इसलिए मैंने नहीं की। वह सोच रहा था कि मैं बात क्यों नहीं कर रही हूं। लेकिन बाद में पता चला कि वह बहुत प्यारे हैं। इसके बाद हम लोगों में बातचीत शुरू हुई। 2012 में शादी करने से पहले उन्होंने 10 साल तक डेट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+