एक्टर राजपाल यादव ने बदला अपना नाम, नए नाम के पीछे की किस्सा पढ़कर हो जाएंगे भावुक

मुंबई, जुलाई 05: राजपाल यादव बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में हमेशा दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। इस बात से कोई इंकार नहीं है कि राजपाल यादव अपने दौर के सबसे उम्दा हास्य अभिनेता हैं। अब राजपाल यादव ने अपने करियर के 22 साल के पड़ाव पर आकर अपना नाम बदल लिया है। हाल ही में राजपाल ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में खुलकर बातचीत की और अपना नाम बदलने के पीछे के कारण का भी खुलासा किया।

अपने नाम के साथ जोड़ा पिता का नाम

अपने नाम के साथ जोड़ा पिता का नाम

जी हां आपने सही पढ़ा है, राजपाल यादव ने अब अपने नाम के साथ पिता का भी नाम जोड़ लिया है, अब वह राजपाल नौरंग यादव कहलाएंगे। ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने ईटाइम्स से कहा, 'मेरे पासपोर्ट में मेरे पिता का नाम हमेशा से रहा है। बात बस इतनी है कि अब यह पर्दे पर नजर आएगा। साथ ही यह तब हुआ जब अपूर्व व्यास ने मुझे एक वेब सीरीज़ और एक नई फिल्म की पेशकश की इसलिए मैंने सोचा कि कोरोना से पहले मैं सिर्फ राजपाल यादव था, और अब जब पूरी दुनिया एक छोटे से गाँव में बदल गई है तो मुझे अपना पूरा नाम इस्तेमाल करने दें।

नाम बदलने की ये है वजह

नाम बदलने की ये है वजह

राजपाल यादव ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी ने मेरे पिता का नाम इतनी बार लिया होगा जितना पिछले कुछ दिनों में लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी ये बातें आनेवाली फिल्म 'फादर ऑन सेल' से मिलती-जुलती हैं, जिसमें वह खुद नजर आनेवाले हैं। दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।' उन्होंने कहा कि, जब आपको दुनिया भर के ऑडियंस से तारीफें मिलती हैं तो ऐसे में अपने टेस्ट को बदलना काफी मुश्किल होता है। और मेरे साथ यह मामला तब से रहा है जब से मैं इलोक्यूश कॉम्पिटिशन, नाटक और फिल्मों में काम करना शुरू किया।

जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगे राजपाल

जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगे राजपाल

अगर राजपाल यादव के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह हंगामा 2 में दिखाई देंगे। फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी हैं। इसके अलावा, उनके पास भूल भुलैया 2 भी है। वह उसी में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। अब लंबे अरसे बाद राजपाल यादव फिर से फुल एक्शन के मूड में हैं। वह अपनी टीम के साथ मिलकर तीन नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं। इनमें दो फिल्में और एक वेब सीरीज है। ये वेब सीरीज राजपाल का डिजिटल डेब्यू भी है। 'द कोड इन हंगरी' नाम की इस वेब सीरीज में राजपाल इंटरपोल अफसर का किरदार निभाने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+