भूखे मर रहे तमिलनाडु के किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने आया हूं: प्रकाश राज

तमिलनाडु में भारी सूखे की मार और कर्ज के बोझ के तले दबे किसान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। किसानों का कहना है सूखे ने उन्हें बर्बाद कर दिया है और वो चाहते हैं कि किसानों के कर्ज माफ हों।

नई दिल्ली। पिछले 11 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के लिए धरना दे रहे तमिलनाडु के किसानों को मशहूर अभिनेता प्रकाश राज का साथ मिला है। प्रकाश राज और अभिनेता विशाल शुक्रवार को धरना-स्थल पर पहुंचे और किसानो के बीच बैठे। राज ने कहा कि किसान अपनी बात कहने के लिए दिल्ली में हैं लेकिन सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सूखे से बर्बाद हो चुके किसानों की तरफ सरकार का ध्यान दिलाने के लिए ही वो खुद धरने पर बैठे हैं।

भूखे मर रहे किसानों की आवाज को समर्थन देने आयाहू प्रकाश राज

आपको बता दें कि तमिलनाडु में भारी सूखे की मार और कर्ज के बोझ के तले दबे किसान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है सूखे ने उन्हें बर्बाद कर दिया है, वो चाहते हैं कि उनके कर्ज माफ हों और उन्हें नए कर्ज दिए जाएं ताकि वो फिर से खेती कर सकें। तमिलनाडु के इन किसानों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए खोपड़ियां भी उठा रखी हैं। किसानों का कहना है कि ये खोपड़ियां उन किसानों की हैं जो सरकार के अन्याय और अनदेखी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं।

भूखे मर रहे किसानों की आवाज को समर्थन देने आयाहू प्रकाश राज

किसानों के धरने पर सरकार की तरफ से कोई ध्यान ना दिए जाने पर दक्षिण भारत की फिल्मों में बड़ा नाम प्रकाश राज और विशाल किसानों के बीच पहुंचे हैं। इन दोनों के अपने बीच पहुंचने के बाद किसानों का कहना है कि इन अभिनेताओं के पहुंचने के बाद कम से कम कुछ मीडिया के लोग तो कैमरा लेकर आए। अभिनेता विशाल ने कहा कि किसान अधनंगी हालत में जंतर-मंतर पर हैं लेकिन पिछले 11-12 दिनों में ना ही तो सरकार का कोई नुमाइंदा इनका दर्द जानने पहुंचा है और ना ही मीडिया के लोगों ने इस मुद्दे पर ध्यान देना जरुरी समझा। ऐसे में हमारा ये फर्ज है कि अपना समर्थन अन्नदाताओं को दें। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मैं और प्रकाश यहां पहुंचें हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+