मौसमी चटर्जी भाजपा में शामिल, शादी के बाद फिल्मों में कमाया था नाम

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। चटर्जी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 2019 में उनके भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। हालांकि इसको लेकर अभी उनकी तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। 70 साल की चटर्जी इससे पहले कांग्रेस में भी रही हैं और 2004 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

हिन्दी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में कर चुकीं काम

हिन्दी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में कर चुकीं काम

मौसमी चटर्जी कोलकाता से आती हैं। वह हिंदी और बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। मौसमी ने कम उम्र से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। 1967 में फिल्म बालिका वधु से उन्होंने अपने करियर का आगाज किया था। बंगाली सिनेमा के बाद हिन्दी फिल्मों में भी उन्होंने खूब सफलता हासिल की। उनके नाम पर 100 से ज्यादा फिल्में हैं।

अपने दौर के बड़े अभिनेताओं के साथ किया काम

अपने दौर के बड़े अभिनेताओं के साथ किया काम

मौसमी ने अपने फिल्मी सफर में करीब-करीब सभी नामी निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया।अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना और संजीव कुमार जैसे सितारों के साथ उन्होंने फिल्में कीं। चटर्जी के नाम पर अनुराग, रोटी कपड़ा और मकान, अंगूर, मंजिल, आवाज, घायल, ना तुम जानों न हम, पीकू और आ अब लौट चलें जैसी फिल्में हैं।

मौसमी के नाम पर कई अवार्ड

मौसमी के नाम पर कई अवार्ड

फिल्म अनुराग के लिए मौसमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। रोटी कपड़ा और मकान के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवार्ड मिला। इसके अलावा भी कई अवार्ड मौसमी के नाम पर हैं। पहली फिल्म बालिका वधू के लिए मौसमी को श्रेष्ठ एक्ट्रेस का बीएफजेए अवॉर्ड मिला था। 2016 में उन्हें बीएफजेए लाइफटाइम अवॉर्ड से नवाजा गया।

शादी के बाद हिन्दी फिल्मों में आईं

शादी के बाद हिन्दी फिल्मों में आईं

मौसमी चटर्जी की ने बॉलीवुड में ये भ्रम तोड़ने दिया था कि शादी के बाद अभिनेत्री ज्यादा सफल नहीं होती हैं। मौसमी की शादी बहुत कम उम्र में सिंगर हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से हो गई थी। हिन्दी फिल्मों में आने से पहले उनकी शादी हो गई थी। उन्होंने हिन्दी फिल्मों में जबरदस्त सफलता पाई और वो कई दशकों तक फिल्में करती रहीं। मौसमी की दो बेटियां हैं पायल और मेघा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+