'परवीन बाबी को मुगल स्मारकों के पास दिखती थीं रूहें', कबीर बेदी ने अपनी ओपन मैरिज पर किए कई खुलासे
मुंबई, अप्रैल 12: किसी जमाने में कबीर बेदी बॉलीवुड की फिल्मों में खूब जलवा बिखेरते थे। अब वो सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा नजर नहीं आते लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुल कर बात की थी। कबीर बेदी जल्द ही अपनी किताब 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल जर्नी ऑफ एक्टर' (Stories I Must Tell: The Emotional Journey of an Actor) लॉन्च करने जा रहे हैं। इसमें कबीर ने बॉलीवुड में अपने सफर और अपने निजी रिश्तों के बारे में लिखा है। साथ ही परवीन बाबी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।
Recommended Video

प्रतिमा के साथ शादी रही फेल
किताब में कबीर ने एक सेगमेंट में डांसर प्रतिमा गुप्ता के साथ अपनी असफल शादी का जिक्र किया है। उनके मुताबिक वो ओपन मैरिज में थे, लेकिन खुश नहीं थे। उन्होंने किताब में लिखा कि हमारी ओपन मैरिज पहली बार में एक अच्छे विचार की तरह लग रही होगी, लेकिन अंत में ये सबसे ज्यादा चिंता की वजह बन गई। मुझे वो प्यार और देखभाल महसूस नहीं हुआ, जिसे मैं देखना चाहता था। इसके अलावा प्रतिमा से उनकी नजदीकियां खत्म हो गई थीं। कई बार वो खुद को अकेला महसूस करते थे। इस खालीपन को वक्त के साथ परवीन बाबी ने भर दिया।

कंजर्वेटिव थीं परवीन
कबीर ने आगे कहा कि सिक्किम के एक्टर डैनी डेंजोंग्पा और परवीन 4 साल तक साथ रहे। वो दोनों बॉलीवुड में ऊंचाइयों को छू रहे थे और खुलेआम साथ रहते थे। आमतौर पर जींस पहनने और सिगरेट पीने वाली परवीन को लोग बहुत मॉर्डन समझते थे, लेकिन वो बहुत ही कंजर्वेटिव थीं। जब जुहू का गैंग ओशो की शरण में जाकर 'फ्री सेक्स' किए जाने की बात करता था तो परवीन इसके उलट सेक्स में वफादारी चाहती थीं। इसी सब वजहों से उन्हें परवीन से प्यार हो गया।

...वो था ओपन मैरिज का आखिरी दिन
एक इमोशनल किस्से को शेयर करते हुए कबीर ने बताया कि एक दिन जब प्रतिमा घर आईं तो मैंने उससे कहा कि मैं परवीन के पास जा रहा हूं। जिस पर उसने मुझे रोक दिया और कहा कि कम से कम आज रात तो साथ बिता लें। इस पर मैंने उसे मना कर दिया, साथ ही कहा कि वो हर रात परवीन के साथ बिताना चाहते हैं। जिसके बाद प्रमीता रोने लगीं और उनको वहां से जाने को कहा। फिर इसी तरह उनकी ओपन मैरिज खत्म हो गई।

परवीन को दिखती थीं रूहें
कबीर ने परवीन को लेकर एक और खुलासा किया। उन्होंने बताया कि परवीन शायद बचपन से मानसिक रोग का शिकार थीं। उनके पूर्वज पश्तून थे और मुगल बादशाह हुमायूं के यहां काम करते थे। ऐसे में जब वो छोटी थीं, तब उनको मुगल स्मारकों के पास रूहें दिखाई देती थीं। बाद में वो परिवार से अलग हो गईं, लेकिन फिर भी उनके अंदर असुरक्षा की भावना रही। करीबी दोस्त महेश भट्ट ने एक बार उन्हें बताया था कि परवीन की मां से उनकी बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने परवीन के पिता के भी मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई थी। ऐसे में लगता है कि उनकी बीमारी खानदानी थी।

'परवीन ने मुझे छोड़ा'
अपने रिश्ते के खत्म होने पर कबीर ने कहा कि स्टारडस्ट में पहली बार परवीन बाबी के मानसिक रोग के बारे में लिखा गया था। उस दौरान मीडिया और लोगों ने उनकी बीमारी के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया। लोग कहते थे कि परवीन मेरी वजह से बीमार पड़ीं, क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन सच्चाई ये है कि परवीन ने उन्हें छोड़ा था। वहीं 1977 में प्रतिमा से भी उनका तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications