टाइगर की शादी पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बोले-शादी हो जाएगी तो....

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ टाइगर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दिशा पाटनी के साथ उनके डेटिंग की खबरें काफी समय से हैं। इसी बीच टाइगर के पिता जैकी ने उनकी शादी के लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जैकी ने दिशा और टाइगर की शादी को लेकर कहा कि, फिलहाल उसने अपने काम से शादी कर ली है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो अभी वहां से अपना फोकस हटाने वाला है।

 उसने अपने काम से शादी कर ली है:जैकी श्रॉफ

उसने अपने काम से शादी कर ली है:जैकी श्रॉफ

टाइगर की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर जैकी श्रॉफ ने कई अहम बातें मीडिया से साझा की हैं। जैकी से टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी से शादी के बारे में पूछा गया तो जैकी श्रॉफ ने कहा कि टाइगर ने शादी कर ली है। उसने अपने काम से शादी कर ली है। उन्हें नहीं लगता कि टाइगर अभी इससे ध्यान हटाने वाला है क्योंकि वह जब भी कुछ करने की ठान लेता है तो उसे पूरा करके ही रहता है। अगर वह शादी करता है तो मैं जानता हूं कि फिर वह उस पर फोकस करेगा।

जैकी श्रॉफ ने कहा कि, वो बचपन से ही ड्रीमर था

जैकी श्रॉफ ने कहा कि, वो बचपन से ही ड्रीमर था

जैकी श्रॉफ ने कहा कि, वो बचपन से ही ड्रीमर था और उसे अपनी लाइफ में क्या करना है उसे पता था। जब बच्चे उसके सपनों के बारे में बताते थे तो मुझे बहुत ख़ुशी होती थी। मैं उसकी कड़ी मेहनत और हिम्मत का गवाह हूं। इसलिए वह उन्हीं बातों पर भी ध्यान दे रहा है जिसपर उसे अभी देना चाहिए। टाइगर के बर्थ डे पर कुछ स्पेशल करने को लेकर जैकी कहते हैं, मैं आमतौर पर उसके जन्मदिन के मौके पर उसके नाम पर एक पेड़ लगाता हूं।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे डेट कर रहे हैं

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे डेट कर रहे हैं

उन्होंने आगे कहा कि, जहां तक बर्थ डे सेलिब्रेशन की बात है तो जरूर टाइगर और उनकी मां और कृष्णा ने कुछ खास प्लान किया होगा, हालांकि आज मेरी शूटिंग है। इसलिए आज घर पर डिनर प्लान किया गया होगा। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों अभी तक अपने रिलेशनशिप या फिर प्यार को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+