कृष सीरीज के 15 साल पूरे होने पर ऋतिक ने किया बड़ा ऐलान, नए लुक का धमाकेदार वीडियो किया शेयर
मुंबई, जून 23: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपनी कृष सीरीज के 15 साल पूरे होने पर एक बड़ा ऐलान किया है। ऋतिक रोशन ने आगामी फिल्म कृष-4 का ऐलान किया है। ऋतिक ने कृष सीरीज के 15 साल पूरे होने की खुशी में एक वीडियो शेयर कर फिल्म की अगली सीरिज को लेकर इशारा दिया है। यह पहली बार है, जब ऋतिक रोशन ने आधिकारिक तौर पर अपनी इस फिल्म का एलान किया है।

वीडियो में ऋतिक रोशन का कृष अवतार दिखा
ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'अतीत जा चुका है। आइए देखते हैं भविष्य क्या लेकर आता है। वीडियो में ऋतिक रोशन का कृष अवतार दिखा है जिसमे वो अपना मास्क हटाकर स्क्रीन की तरफ फेंकते हैं और अंत में लिखा आता है कृष के 15 साल। कृष 23 जून 2006 में रिलीज़ हुई थी। यह ऋतिक की पहली साइंस फिक्शन फिल्म कोई मिल गया का सीक्वल थी।
The past is done .
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 23, 2021
Let’s see what the future brings. #15YearsOfKrrish #Krrish4 pic.twitter.com/xbp5QzwObF
देखें वीडियो
ऋतिक रोशन का ये वीडियो उनकी इस फिल्म फ्रेंचाइजी के अगले भाग को लेकर लोगों को एक्साइटेड कर रहा है। बता दें कि, पहले ऐसी खबरें आयी थीं कि फिल्म की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन कुछ दिलचस्प ट्विस्ट कहानी में पिरोने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस सीक्वल में कृष के पिता रोहित मेहरा की वापसी हो सकती है। कृष के एलियन दोस्त जादू की वापसी की सम्भावना भी जतायी गयी थी।

प्रियंका ने भी किया ये ट्वीट
फिल्म के 15 साल पूरे होने से पर इस फिल्म की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है। फिल्म से तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि, ऐसी फिल्म जिसके प्यार में हम 15 साल पहले पड़ गए थे और अभी भी सेलिब्रेट करते हैं! आज #15YearsOfKrish है, जो एक्शन, रोमांस और भावनाओं पर आधारित फिल्म है। एक और ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा टीम की तरफ से लिखा गया, ऋतिक और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री से लेकर, इसके एक्शन सीन..कृष के बारे में हर बात इसे सदाबहार फेवरेट फिल्म बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications