जहां तनुश्री दत्ता पर चुप रहे अमिताभ, वहां फरहान अख्तर ने खुलकर किया एक्ट्रेस का सपोर्ट

नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने पर जहां बॉलीवुड के बड़े सितारों ने तनुश्री दत्ता से किनारा कर लिया है, वहीं एक सितारे ने उनके हक में बोला है। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने तनुश्री दत्ता का सपोर्ट किया है।

Farhan Akhtar, Tanushree Dutta, Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने पर जहां बॉलीवुड के बड़े सितारों ने तनुश्री दत्ता से किनारा कर लिया है, वहीं एक सितारे ने उनके हक में बोला है। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने तनुश्री दत्ता का सपोर्ट किया है। फरहान ने ट्वीट कर लिखा कि तनुश्री के साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए, न कि उनके इरादे पर सवाल उठाया जाना चाहिए। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए फरहान अख्तर

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए फरहान अख्तर

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने तनुश्री दत्ता के हक में आवाज उठाई है। जर्नलिस्ट जैनिस सिकेरिया के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए फरहान ने लिखा, 'ये थ्रेड काफी कुछ बता रही है। जैनिस उस वक्त वहां मौजूद थीं जिसपर आज बहस हो रही है। यहां तक कि जब तनुश्री दत्ता को 10 साल पहले करियर की चिंता के लिए चुप रह सकती थीं, तब भी उन्होंने अपनी बात कही और उनकी कहानी अब भी नहीं बदली है। उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए, न कि उनके इरादे पर सवाल उठाया जाना चाहिए।'

तनुश्री दत्ता पर क्यों चुप है बॉलीवुड?

तनुश्री दत्ता पर क्यों चुप है बॉलीवुड?

बता दें कि जैनिस सिकेरिया को इस मामले का चश्मदीद कहा जा रहा है। वो 10 साल पहले उस सेट पर मौजूद थीं, जहां तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए 'Horn Ok Pleassss' के गाने की शूटिंग बीच में छोड़ दी थी। तनुश्री दत्ता पर पूरा बॉलीवुड इस वक्त खामोश है। हाल ही में जब 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ बच्चन और आमिर खान से ये सवाल किया गया, तो दोनों ने गोल-मोल जवाब देकर इसे टाल दिया।

अमिताभ-आमिर ने दिए गोल-मोल जवाब

अमिताभ-आमिर ने दिए गोल-मोल जवाब

अमिताभ बच्चन ने कहा कि न वो नाना पाटेकर हैं और न ही तनुश्री दत्ता, तो उनसे ये सवाल क्यों पूछा जा रहा है। वहीं वहां मौजूद आमिर खान ने कहा कि जब तक कोई बात पूरी तरह मालूम न हो, तब तक उस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। 'मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता। लेकिन अगर यह सही है और ऐसा हुआ है तो मामले की जांच होनी चाहिए।' तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

'पाटेकर ने लोग बुलाकर की थी तोड़फोड़'

'पाटेकर ने लोग बुलाकर की थी तोड़फोड़'

तनुश्री ने बताया कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था। एमएनएस पार्टी ने तनुश्री की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की थी और सेट पर काफी बवाल मचाया था। पुलिस ने आकर तनुश्री और उनके पिता को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+