अभिनेता दिलीप ने डेढ़ करोड़ देकर बनवाया था हीरोइन का पोर्न वीडियो
अभिनेता दिलीप ने 1.5 करोड़ देकर बनवाई थी हीरोइन की पोर्न वीडियो!
कोच्चि। साथी अभिनेत्री के रेप और अपहरण मामले में गिरफ्तार किए गए मलयालम एक्टर दिलीप के केस में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अभिनेत्री से खटपट होने के बाद दिलीप ने 1.5 करोड़ रुपए देकर हीरोइन के रेप और उसकी वीडियो बनाने की फिरौती दी थी।


अभिनेत्री जानती थी दिलीप के अफेयर के बारे में
टीओआई की खबर के मुताबिक, दिलीप और अभिनेत्री के बीच टकराव 2013 में शुरू हुआ था। अभिनेत्री को दिलीप की अभिनेत्री काव्या माधवन (अब पत्नी) से अफेयर की जानकारी थी, जिसे उसने मंजू वारियर (उस समय दिलीप की पत्नी)को बता दिया था। 2013 में एक अवार्ड फंक्शन की रिहर्सल में दिलीप और अभिनेत्री के बीच जोरदार बहस हुई थी और यहीं से दिलीप के 'बदले' की शुरुआत हुई।

हीरोइन को 'बर्बाद' करने के दिए 1.5 करोड़
इसके बाद दिलीप ने पल्सर सुनी नाम के पेशेवर अपराधी से संपंर्क साधा और अभिनेत्री का रेप करने और इसका वीडियो बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए दिए। पुलिस से सुनी ने बताया कि उसको कई एंगल से वीडियो बनाने को कहा गया था। साथ ही उसकी सगाई की अंगूठी को भी वीडियो में लाने की बात कही थी। जिसके बाद इस मामले को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
कई दौर की पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार दिलीप को अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। केरल पुलिस ने कहा है कि अभिनेता के खिलाफ काफी सबूत हैं। पुलिस ने उन रेप और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। केरल की फिल्म इंडस्ट्री ने भी उनसे दूरी बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications