पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिले कपिल शर्मा, बताया क्या हुई बातचीत
नई दिल्ली। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी पत्नी गुरशरण कौर से उनके आवास पर मिलने पहुंचे कपिल ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो शेयर किए हैं। कपिल ने बताया है कि मुलाकात के दौरान पूर्व पीएम से पंजाब, अमृतसर और अपने कॉलेज के बारे में खूब सारी बातें हुईं।

पूर्व पीएम के बारे में ये बोले कपिल
कपिल शर्मा ने मनमोहन सिंह और गुरशरण कौर के साथ मुलाकात के बाद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कीं। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा, मनमोहन सिंह जी आपका गर्मजोशी से स्वागत करने, सत्कार और अमृतसर की जड़ों के साथ-साथ खासतौर पर हमारे कॉलेज और खाने के बारे में बातचीत करने के लिए धन्यवाद।

मनमोहन सिंह बेहद विनम्र
कपिल शर्मा ने मनमोहन सिंह के लिए लिखा, आप जैसे विनम्र और सरल राजनेता से मिलना और मैम (गुरशरण कौर) से आशीर्वाद प्राप्त करना एक सम्मानजनक था। उसके लिए सादर प्रणाम। कपिल ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

नरेंद्र मोदी से भी मिले थे कपिल
हाल ही में कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। मिलने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की थी। कुछ समय के ब्रेक के बाद कपिल ने अपना कॉमेडी शो फिर से शुरू किया है। कपिल की पहचान कॉमेडियन की रही है, हालांकि कपिल टीवी शो के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में गिन्नी चतरथ से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications