माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल बने पापा, बीवी असिन ने दिया बेटी को जन्म
Recommended Video

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेत्री और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की लविंग बीवी असिन ने सुंदर सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों की ये पहली संतान है, दोनों ने अपनी जिंदगी की इतनी बड़ी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है। असिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खबर साझा करते हुए लिखा कि यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर एक नन्हीं परी आई है, आप सब के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। वह मेरे जन्मदिन का सबसे प्यारा तोहफा है। आपको बता दें कि उनकी बेटी के जन्मदिन के एक दिन बाद यानी 26 अक्टूबर को असिन का जन्मदिन भी है। तो वहीं असिन के पति राहुल शर्मा द्वार जारी एक बयान में कहा गया है कि हमें बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमें परी जैसी बेटी हुई है, पिछले 9 महीने हम दोनों के लिए बेहद खास रहे, इस दौरान हमारे लिए दुआ करने वालों और साथ देने वालों को शुक्रिया।

19 जनवरी 2016 को राहुल शर्मा संग शादी
आपको बता दें कि असिन ने 19 जनवरी 2016 को राहुल शर्मा संग शादी की थी। शादी के बाद असिन ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। दोनों का ये प्रेम विवाह है, दोनों ने पहले ईसाई और फिर हिंदू धर्म से शादी की थी। एक इवेंट के दौरान असिन और राहुल की पहली मुलाकात अभिनेता अक्षय कुमार ने करवायी थी , जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications