सैलून कर्मचारी पर चाकू से हमले का मामला, एक्टर अभिमन्यु गिरफ्तार
नई दिल्ली। टीवी एक्टर अभिमन्यु चौधरी और उसके एक दोस्त को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर एक सैलून के कर्मचारी के साथ बदसलूकी, मारपीट और उस पर चाकू से हमला करने का आरोप है। दोनों के अलावा उनकी महिला दोस्त के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिसने उनको सैलून में बुलाया था। टीवी के साथ-साथ अभिमन्यु चौधरी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शमिताभ' में भी काम कर चुके हैं।

ये मामला 16 मई का है। अभिमन्यु की एक दोस्त ने उन्हें लोखंडवाला के सैलून बुलाया था। उनका कहना था कि सैलून में मसाज के वक्त कर्मचारी ने उसे गलत तरीके के छुआ। इस पर अभिमन्यु और उनके दोस्त ने वहां कर्मचारी को पीटा। आरोप है कि कर्मचारी पर चाकू से भी हमला किया गया। जिसके बाद एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें अभिमन्यु अपने दोस्त के साथ कर्मचारी को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच-बचाव की कोशिश कर रही एक महिला कर्मचारी भी इस दौरान चोटिल हो जाती है। फिलहाल सैलून का एम्पलाई हॉस्पिटल में एडमिट है।
ओशिवारा पुलिस के मुताबिक, अभिमन्यु और उसके दोस्त को आईपीसी की धारा 354, 324 और 326 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनकी महिला दोस्त के खिलाफ केस भी दर्ज किया है, जिसने एक्टर को सलून में बुलाया था। पुलिस ने सलून के कर्मचारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। जिस पर अभिमन्यु की फ्रेंड को गलत तरीके से छूने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications