आमिर खान ने सोशल मीडिया छोड़ने का किया ऐलान, आखिरी पोस्ट में लिखी ये बात

मुंबई। अपने जन्मदिन के एक दिन बाद यानि 15 मार्च को एक्टर आमिर खान ने सोशल मीडिया को छोड़ने का ऐलान कर दिया। आमिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए ऐलान किया है कि अब वह इसको अलविदा कह रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने फैंस को एक खुद जुड़ने का दूसरा रास्ता सुझाया है। आमिर खान ने पोस्ट में लिखा है कि वो अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया हैंडल से फैंस के साथ संवाद करेंगे। दरअसल आमिर ने ये फैसला अपना काम पर पूरी तरह फोकस करने के ल‍िए ल‍िया है।

इसलिए छोड़ा सोशल मीडिया

इसलिए छोड़ा सोशल मीडिया

हाल ही में आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था। लेकिन आज आमिर खाने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी छोड़ने का ऐलान कर दिया। आमिर खान ने अपने जन्‍मदिन की बधाइयों का शुक्रिया अदा करते हुए ये ऐलान किया। आमिर खान ने अपना बयान जारी करते हुए कहा, 'दोस्‍तों, मेरे जन्‍मदिन पर इतने प्‍यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका तहे द‍िल से शुक्रिया। मेरा द‍िल भर आया है।

Recommended Video

    Aamir Khan ने छोड़ा Social Media, Tweet करके कहा- 'ये मेरा आखिरी पोस्ट...' । वनइंडिया हिंदी
    इस प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ जुड़ेंगे आमिर खान

    इस प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ जुड़ेंगे आमिर खान

    आमिर खान ने आगे लिखा कि, दूसरी खबर ये है, क‍ि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्‍ट होगा। हालांकि मैं इस माध्‍यम पर वैसे भी ज्‍यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला ल‍िया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। आमिर ने ल‍िखा है, 'इसके साथ ही एकेपी (आमिर खान प्रोडक्‍शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्‍य में मेरी फिल्‍मों की अपडेट आपको उन्‍हीं के हेंडल @akppl_official से मिलेगी। ढेर सारा प्‍यार।

    जल्द फिल्म में दिखेंगे आमिर

    जल्द फिल्म में दिखेंगे आमिर

    2018 में, आमिर ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा करके इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की थी जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अगर आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के पोस्ट प्रोडक्शंस के साथ खुद को व्यस्त रखे हुए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+