वॉट्सएप जासूसी के मामले पर केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
Recommended Video
नई दिल्ली। सरकार से इस्राइल के एनएसओ ग्रुप से पेगासस (Pegasus) स्पायवेयर खरीदने को लेकर सवाल पूछा गया है। जिसपर सरकार ने भी जवाब दिया है। ये वही जासूसी सॉफ्टवेयर है, जिसके जरिए भारत समेत कई देशों के करीब 1,400 लोगों की चैट की जासूसी की गई है। जिसमें पत्रकार और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इस मामले में कार्यकर्ता सौरव दास ने 23 अक्टूबर को एक आरटीआई दाखिल की थी।

जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या भारत सरकार ने एनएसओ ग्रुप से पेगासस सॉफ्टवेयर को खरीद लिया है या फिर इसे खरीदने के आदेश दिए हैं। इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 अक्टूबर को कहा, 'इस तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस जवाब के लिए अगर कोई अपील करनी है तो 30 दिनों के भीतर की जा सकती है।' इस हैकिंग या फिर जासूसी के बारे में खुद वॉट्सएप ने पुष्टि की है।

वॉट्सएप ने क्या कहा?
वॉट्सएप ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में देते हुए कहा कि जासूसी के लिए वीडियो कॉलिंग की गई और पेगासस नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। वॉट्सएप ने इस्राइल के एनएसओ ग्रुप के खिलाफ फेडरल कोर्ट, सैन फ्रांसिस्को में मुकदमा दायर किया है।
जिन लोगों की जासूसी हुई उनके फोन पर मालवेयर (वायरस) भेजे गए। यह जासूसी अप्रैल-मई, 2019 के बीच हुई है। आरटीआई का जवाब ऐसे समय में आया है, जब इस जासूसी के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि सरकार वॉट्सएप पर भारतीय नागरिकों की गोपनीयता के उल्लंघन से चिंतित है। इसके लिए मैसेजिंग प्लटफॉर्म से जवाब मांगा गया है।

वॉट्सएप कैसे बना निशाना?
पेगासस की मदद से किसी भी फोन को हैक करने के कई तरीके होते हैं। इसके लिए कई बार हैकर्स लिंक की मदद लेते हैं तो कई बार एप इंस्टॉल करवाया जाता है। वॉट्सएप के मामले में कॉलिंग फीचर की मदद ली गई थी। सॉफ्टवेयर को फोन में इंस्टॉल करने के लिए वॉट्सएप के वीडियो और ऑडियो कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल हुआ है।

क्या बोले राहुल गांधी?
इसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, 'सरकार वॉट्सएप से पूछ रही है कि किसने पेगासस खरीदकर भारतीय नागरिकों की जासूसी की है, यह तो वैसा ही जैसे मोदी डसॉ से पूछें कि रफाल विमान खरीदकर किसने पैसे बनाए।' जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने वॉट्सएप को 4 नवंबर तक जवाब देने को कहा है।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications