बिहार: चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार की बड़ी कार्रवाई, 15 नेताओं को JDU से किया निष्कासित
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुरू होने वाले मतदान में अब सप्ताह ही शेष हैं ऐसे में जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने 15 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेडीयू ने एक विधायक, पूर्व विधायकों और पार्टी के पूर्व मंत्रियों समेत 15 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उनकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित करते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बात की जानकारी जेडीयू के महासचिव नवीन आर्या ने मंगलवार को दी है।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निष्कासित किए गए सभी 15 नेता एनडीए के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले थे। निष्कासित नेताओं में दुमरांव से वर्तमान विधायक ददन यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ रणविजय सिंह, सुमित कुमार सिंह, कंचन कुमारी गुप्ता, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अरुण कुमार युवा जेडीयू, तजम्मूल खान, अमरेश चौधरी, शिव शंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह यादव, राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं।
Bihar: Janata Dal (United) expels 15 of its leaders including an MLA, former MLAs, and former ministers from the party for their involvement in anti-party activities. pic.twitter.com/eB01YnYKyA
— ANI (@ANI) October 13, 2020
बीजेपी
ने
भी
नौ
को
किया
था
निष्कासित
जेडीयू
से
एक
दिन
पहले
बीजेपी
ने
भी
अपने
नेताओं
को
निष्कासित
किया
है।
भाजपा
के
प्रदेश
अध्यक्ष
डॉ.
संजय
जायसवाल
ने
प्रदेश
उपाध्यक्ष
राजेंद्र
सिंह
सहित
नौ
वरिष्ठ
नेताओं
को
पार्टी
से
निकाल
दिया।
बताया
जा
रहा
है
कि
इन
नेताओं
को
6
वर्ष
के
लिए
निष्कासित
किया
गया
है।
वहीं,
इसी
तरह
प्रत्याशी
चुनने
में
गड़बड़ी
होने
पर
चयन
समिति
से
कांग्रेस
के
भी
3
दिग्गज
हटा
दिए
गए।
राज्य
में
भाजपा
के
जिन
वरिष्ठ
नेताओं
को
भाजपा
के
प्रदेश
अध्यक्ष
डॉ.
संजय
जायसवाल
ने
बाहर
का
रास्ता
दिखाया,
उनमें
रोहतास
से
राजेंद्र
सिंह-
रामेश्वर
चौरसिया,
पटना
से
उषा
विद्यार्थी
व
अनिल
कुमार,
झाझा
से
रवींद्र
यादव,
भोजपुर
से
श्वेता
सिंह,
जहानाबाद
से
इंदु
कश्यप,
जमुई
से
अजय
प्रताप,
मृणाल
शेखर
शामिल
हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: बिहार चुनाव प्रचार में उतरे कन्हैया कुमार बोले, हमको ज्यादा देशद्रोही कहा तो भाजपा ज्वाइन कर लेंगे