तस्वीरों में देखें: नरेन्द्र मोदी सरकार की साल एक उपलब्धियां अनेक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए नरेन्द्र मोदी 26 मई को एक साल पूरा कर लेंगे। चारों तरफ सिर्फ उन नारों के शोर की चर्चा है जो निर्णायक जनादेश लेकर आया था। देश का एकबड़ा हिस्सा यह दावा कर रहा है कि नरेन्द्र मोदी के एक साल के कार्यकाल में देश का भरोसा बढ़ा है। लोगों का कहना है कि 'नरेन्द्र मोदी सरकार के अभी एक साल पूरे हुए हैं, चार साल बाकी हैं। कोई भी पार्टी चुनाव के लिए जो वायदे करती है वो पांच सालों के लिए करती है।'
ऐसे में मोदी सरकार को असफल कहना जल्दीबाजी होगी। बात यह भी सच है कि एक साल में सरकार का इरादा तो परखा जा सकता है। तो इरादों की कसौटी पर नरेन्द्र मोदी खरे उतरे हैं। आईए एक साल पूरा होने पर नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर एक नजर डालते है:

जन धन योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना लांच किया। इस योजना तहत शहर से लेकर गांव तक हर परिवारों का बैंक खाता खोला जाएगा। इस योजना के तहत सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में जाएगा। हर एकाउंट के लिए पांच हजार रुपए की ओवरड्राफ्ट सुविधा है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्या भ्रूण हत्या को देश के लिए एक ‘मानसिक बीमारी' बताते हुए 23 जनवरी 2015 को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' अभियान की शुरूआत की। इस योजना के तहत 10 साल तक की बेटी के लिए मां बाप 1000 से लेकर डेढ़ लाख तक रुपये बैंक में जमा कर सकते हैं। इसमें किसी भी बैंक से ज्यादा ब्याज मिलेगा और आयकर भी नहीं लगेगा। 21 साल की लड़की हो जाए तो ये पूरा पैसा निकाला जा सकता है। इस योजना से बेटी बोझ नहीं रह जाएगी।

मेक इन इंडिया
बीते साल सितंबर में नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'मेक इन इंडिया' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का मकसद देश के उत्पादन क्षेत्र में नई जान फूंकना और अधिक से अधिक विदेशी निवेश को आकर्षित करना है। इस अभियान का लोगो मशीन के कल-पुर्जों से बने गिर के शेर को बनाया गया है, जो आगे बढऩे को तत्पर दिखता है। लक्ष्य यह है कि देश अगले तीन साल में विश्व बैंक के कारोबार में आसान देशों के सूचकांक में 134 से 50वें स्थान पर आ जाए।

मुद्रा बैंक
छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा बैंक योजना की शुरुआत की। मुद्रा बैंक यानि माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट फंड रिफाइनेंस एजेंसी है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 10 लाख रुपये तक के सस्ते लोन दिए जाएंगे। शुरुआती दौर में मुद्रा बैंक सिडपी की यूनिट के तौर पर काम करेगी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 3 तरह के लोन मिलेंगे। इनके नाम होंगे शिशु, किशोर और तरुण। शिशु योजना के तहत 50 हजार रुपये तक के लोन दिए जाएंगे। किशोर योजना के तहत 50 हजार रुपये से 5 लाख रुपये तक के लोन दिए जाएंगे। तरुण योजना के तहत 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के लोन दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुद्रा बैंक से देश की जीडीपी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्वच्छ भारत अभियान
महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य अगले पांच वर्ष में स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है ताकि बापू की 150वीं जयंती को इस लक्ष्य की प्राप्ति के रूप में मनाया जा सके।

जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए का जीवन-बीमा मिलेगा, जबकि सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा किसी भी व्यक्ति को मिलेगा। दोनों योजनाओं का लाभ कोई भी बैंक खाताधारक उठा सकता है।

अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना उन बैंक खाताधारकों के लिए है, जिनकी आमदनी टैक्स (कर) योग्य नहीं है और जो किसी अन्य संवैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना से नहीं जुड़े हैं। अटल पेंशन योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को एक हजार रुपए, दो हजार, तीन हजार, चार हजार और पांच हजार रुपए तक का मासिक पेंशन पाने का विकल्प होगा, जिसके लिए प्रीमियम राशि अलग-अलग होगी। अधिकतम 40 साल की उम्र तक इसका सदस्य बना जा सकता है और 60 साल की उम्र से पेंशन मिलना शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा सब ठीक रहा तो भारत को यूरेनियम निर्यात करेगा ऑस्ट्रेलिया। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच समझौते हुए हैं। इन समझौतों में सामाजिक सुरक्षा, सजायाफ्ता कैदियों के हस्तांतरण, कला संस्कृति, पर्यटन और नशीली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर हस्ताक्षर हुए हैं। टोनी एबोट ने कहा सुपर पॉवर के रूप में उभर रहा है भारत।

'भारत-चीन के बीच 22 अरब डॉलर की डील'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीनी दौरे के आखिरी दिन दिखा 'मेक इंन इंडिया' की अपील का असर जमकर दिखा। भारत और चीन की कंपनियों के बीच 22 अरब डॉलर के 21 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

यमन ऑपरेशन राहत
भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन 'राहत' के तहत युद्धग्रस्त यमन से अपने 4,000 नागरिकों के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और पाकिस्तान समेत 26 देशों के 232 लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। इस मिशन में भारत ने कई देशों की मदद की। जिसमें पड़ोसियों बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है।

नेपाल ऑपरेशन मैत्री
भारत ने नेपाल में आए भूकंप प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने और राहतकार्य के लिए ऑपरेशन मैत्री के तहत अपनी पूरी टीम नेपाल भेजी। पूरी दुनिया ने नरेंद्र मोदी सरकार के इस काम की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications