आचार्य पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
सूरत। मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी का बुधवार रात निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थे और सूरत के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां वो कई दिनों तक वेंटिलेटर पर थे। पुरुषोत्तमप्रियादसजी स्वामी का अंतिम संस्कार पीपीई किट पहने स्मृति मंदिर परिसर में सीमित संख्या में संत और भक्तों की उपस्थिति में किया गया। दुनियाभर के हरिभक्तों और संतों ने गुरुवार सुबह से वेबसाइट के जरिए उनके अंतिम दर्शन किए।

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामीनारायण गादी संस्थान के आध्यात्मिक गुरु पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी श्री के निधन पर उनके द्वारा मानवीय पीड़ा को दूर करने के लिए किए गए कार्यों को याद किया। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि हम समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी श्री महाराज को हमेशा याद करेंगे।
उन्होंने मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। स्वामी जी के भारत ही नहीं दुनियाभर में असंख्य लोग समर्थक थे जो उन्हें याद करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी श्री महाराज के पास ज्ञान का भंडार था। मोदी ने कहा, 'उन्होंने सामुदायिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मैं कई बार उनसे हुई बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा। ओम शांति।'












Click it and Unblock the Notifications