Lok Sabha Polls: 'जहां राहुल है, वहां विश्वसनीयता हो ही नहीं सकती', आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज
Lok Sabha Election: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी हैं, तब तक पार्टी को कोई नहीं बचा सकता।
प्रमोद कृष्णम यही नहीं रुके। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि जो कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम् का उद्घोष किया करती थी, वो कांग्रेस आज देश के टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है। इससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है। देश की जनता नरेंद्र मोदी की बात पर विश्वास करती है। जहां राहुल गांधी है, वहां विश्वसनीयता हो ही नहीं सकती।

कांग्रेस की हार की थी भविष्यवाणी
यह कोई पहली बार नहीं है, जब प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी कई बार प्रमोद कृष्णम ने जमकर हमला बोला है। हाल ही में प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है। राहुल के रहते कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। कृष्णम ने दावा किया था कि बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की लोकसभा चुनाव में हार होगी।
आईटी नोटिस पर प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस पार्टी को आईटी नोटिस पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि उन्हें इतना बड़ा नोटिस क्यों मिला है। इतना पैसा कहां से आया?... एक अपराधी कभी भी अपना अपराध स्वीकार नहीं करता। देश का पैसा लूटा गया है और यह एक सच्चाई है। जब इस लूट की जांच हो रही है, तो इसमें दिक्कत क्या है?
प्रमोद कृष्णम ने आगे यह भी कहा कि अगर वे सच्चे देशभक्त हैं, तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए। उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र रूप से और सरकारी हस्तक्षेप से दूर कार्य करता है। जब न्यायपालिका पक्ष में फैसला देती है, तो ठीक है। लेकिन, जब वह हमारे हित के खिलाफ आदेश देती है, तो ऐसा नहीं है। ये दोहरे मानदंड काम नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications