'सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य की कहानी विक्रम-बेताल जैसी', कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के कुछ ही महीने बचे हैं। इस बीच, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में छाए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर सख्त टिप्पणी दी है।

प्रमोद कृष्णम ने सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य के संबंधों को विक्रम-बेताल की संज्ञा दी है। कहा कि समाजवादी पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की कहानी विक्रम बेताल जैसी है। स्वामी प्रसाद मौर्य का भूत अखिलेश यादव के ऊपर चढ़ के बैठ गया है। सच तो यह है कि अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य से डरते हैं। वह जानते हैं कि मौर्य भाजपाई हैं और उनके बयानों से उनकी पार्टी (सपा) को हर दिन नुकसान हो रहा है और उसे खत्म किया जा रहा है।

Swami Prasad Maurya News

'अखिलेश को आना होगा राहुल के नेतृत्व में'
प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि वह जानते हैं कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य इसी तरह बोलते रहे तो, बीजेपी को कोई उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने से नहीं रोक सकता। फिर भी, मैं उनकी मजबूरी को नहीं समझता। यह समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए घातक साबित होगा। अगर वास्तव में बीजेपी को चुनौती देनी है, अगर नरेंद्र मोदी को चुनौती देनी है...तो 2024 के चुनाव में उन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व में आना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+