बिहार के संप्रदा सिंह ने बनाई फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में जगह, दौलत के मामले में अनिल अंबानी को भी छोड़ा पीछे
Recommended Video

नई दिल्ली। बिहार के एक शख्स ने पूरे देश में बिहार का नाम रोशन कर दिया है। दरअसल, यह शख्स अरबपति अनिल अंबानी से भी अधिक अमीर हो गया है, जिसके चलते अब इसकी खूब चर्चा हो रही है। इनका नाम है संप्रदा सिंह, जिन्होंने फोर्ब्स की लिस्ट में अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। वह बिहार के ऐसे इकलौते शख्स हैं, जिन्होंने फोर्ब्स की इस लिस्ट में जगह बनाई है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी 45वें स्थान पर हैं। जबकि बिहार के संपदा सिंह ने अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।

अनिल अंबानी पिछड़े
अनिल अंबानी की कुल दौलत 2.4 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जबकि बिहार के संप्रदा सिंह के पास इससे भी अधिक दौलत है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में संप्रदा सिंह 43वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने उनकी दौलत करीब 3.3 अरब डॉलर आंकी है। संप्रदा सिंह के इस लिस्ट में इतनी अच्छी जगह बनाने की वजह से बिहार का नाम पूरे देश में रोशन हो गया है।

कौन हैं संप्रदा सिंह
संप्रदा सिंह का जन्म 1925 में बिहार के जहानाबाद जिले में हुआ था। पटना विश्वविद्यालय से संप्रदा सिंह ने बीकॉम की पढ़ाई की है। उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद दवा कंपनी अल्केम (Alkem) की स्थापना की। मौजूदा समय में वह कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन हैं और मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

ये लोग भी हैं लिस्ट में
फोर्ब्स की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजीम प्रेमजी हैं और तीसरे नंबर पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं। वहीं इस लिस्ट में 9.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ राधाकृष्ण दमानी 12वें नंबर पर हैं। आयशर मोटर्स के विक्रम लाल को इस लिस्ट में 17वां स्थान मिला है, जिनकी दौलत 7.2 अरब डॉलर आंकी गई है। इनके अलावा पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण 6.55 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications