ACC लिमिटेड ने पहली तिमाही में दिखाई जबरदस्त शुरुआत, प्रीमियम उत्पादों और ग्रोथ से बनी बाजार में पकड़

अडानी समूह की सबसे तेजी से बढ़ती बिल्डिंग मैटेरियल सॉल्यूशंस कंपनी ACC लिमिटेड ने 30 जून 2025 को समाप्त हुई पहली तिमाही (Q1 FY'26) के वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। ACC लिमिटेड ने 2025 की पहली तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बिक्री बढ़ी है, खर्च कम हुआ है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर कदम उठाए हैं। कंपनी का फोकस है -तकनीक में नवाचार, टिकाऊ विकास और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में योगदान देना।

कंपनी की बिक्री मात्रा में 12% की वृद्धि दर्ज की गई है। जिसका क्रेडिट जाता है प्रीमियम उत्पादों की मजबूत बिक्री, RMX प्लांट्स की बढ़ती पहुंच, वॉल्यूम में भारी बढ़त, परिचालन क्षमता और लागत नियंत्रण और अपने बाजार में अग्रणी स्थिति को बनाए रखने की रणनीति को।

ACC reports robust quarterly performance

ACC लिमिटेड के CEO ने क्या कहा?

ACC लिमिटेड के CEO और पूर्णकालिक निदेशक विनोद बहेटी ने कहा कि हमारी रणनीति-प्रीमियम उत्पादों की बिक्री, ऑपरेशनल एक्सीलेंस, लागत लीडरशिप और सस्टेनेबिलिटी की गहरी प्रतिबद्धता-कंपनी के प्रदर्शन की नींव है।

उन्होंने कहा, "इस साल की शुरुआत हमारे लिए बहुत उद्देश्यपूर्ण और तेज रही। यह हमारी रणनीति की ताकत को दिखाता है-प्रीमियम बिक्री, संचालन में उत्कृष्टता, लागत में नियंत्रण और टिकाऊ विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता। हमारी लगातार बढ़ती बिक्री, तकनीक में सुधार और नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में प्रगति हमें हमारे ग्राहकों और स्टेकहोल्डर्स के लिए ज्यादा मूल्य देने में सक्षम बना रही है।''

तिमाही में मिली ये मुख्य सफलता

  • वॉल्यूम ग्रोथ: बिक्री मात्रा में 12% की सालाना वृद्धि
  • ऑपरेशनल एफिशिएंसी: लागत में कटौती और संसाधनों का बेहतर उपयोग
  • ग्रीन एनर्जी: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए हरा (ग्रीन) ऊर्जा उपयोग 26.2% तक बढ़ा
  • नेट जीरो टारगेट: ACC और इसकी पैरेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट को विज्ञान-आधारित लक्ष्य (SBTi) से मान्यता
  • डिजिटल पहल: कंपनी ने डिजिटल BRSR (Business Responsibility and Sustainability Reporting) लॉन्च किया है।


मुख्य प्रदर्शन संकेतक (Key Performance Highlights)

वॉल्यूम और बिक्री

  • क्लिंकर और सीमेंट की बिक्री में 12% की वृद्धि YoY (साल-दर-साल), जो कि पहली तिमाही के हिसाब से अब तक की सबसे अधिक है - 11.5 मिलियन टन।
  • ट्रेड वॉल्यूम और प्रीमियम प्रोडक्ट का प्रतिशत ट्रेड बिक्री में 7 प्रतिशत अंक बढ़कर 41% हुआ।

✅ ऊर्जा और ईंधन दक्षता

  • WHRS (Waste Heat Recovery System) से पावर शेयर 4 प्रतिशत अंक बढ़कर 13.9% हुआ।
  • सोलर पावर शेयर 7.9 प्रतिशत अंक बढ़कर 11.3% हुआ।
  • कुल मिलाकर, ग्रीन पावर शेयर 11.9 प्रतिशत अंक बढ़कर 26.2% पहुंच गया।
  • (लक्ष्य: FY'28 से पहले 60% ग्रीन पावर का लक्ष्य हासिल करना)

✅ ईंधन लागत में गिरावट

  • किल्न फ्यूल कॉस्ट में 10% की गिरावट, अब ₹1.73 से ₹1.56 प्रति 1000 kCal।
  • सस्ते आयातित पेटकोक, कैप्टिव कोल और समूह कंपनियों से तालमेल से लागत में कटौती।
  • थर्मल वैल्यू 738 kCal पहुंची, जो 1 kCal YoY में सुधार है।

✅ लॉजिस्टिक्स में दक्षता

  • लॉजिस्टिक्स लागत में 5% की कमी, अब ₹972 प्रति टन।
  • रोड से डायरेक्ट डिलीवरी में 2 प्रतिशत अंक की वृद्धि (अब 69%)।
  • रोड PTPK (Per Ton Per Kilometer) दर घटकर ₹4.15 प्रति टन, 1% की YoY गिरावट।

✅ कंक्रीट (RMX) बिजनेस

प्लांट नेटवर्क और लाभप्रदता में सुधार, ऑपरेशनल एफिशिएंसी की बदौलत।

वित्तीय प्रदर्शन (Financial Highlights)

  • राजस्व (Revenue): ₹6,087 करोड़ (17% की वृद्धि YoY)
  • EBITDA: ₹778 करोड़ (15% की वृद्धि), मार्जिन 12.8%
  • Net Worth: ₹228 करोड़ की वृद्धि, अब ₹18,787 करोड़
  • EPS (Earnings Per Share): ₹19.9 (₹0.7 की वृद्धि YoY)

ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) उपलब्धियां

  • ACC और अंबुजा सीमेंट्स देश की पहली दो कंपनियां बनीं, जिन्हें SBTi (Science Based Targets Initiative) से नेट-जीरो लक्ष्य की मान्यता मिली।
  • ISO मानकों के अनुसार Life Cycle Assessment और EPD प्रमाणन PPC और RMX उत्पादों के लिए प्राप्त।
  • जल संरक्षण, रीसाइक्लिंग, थर्मल सब्स्टीट्यूशन और सामुदायिक विकास में सतत निवेश जारी।

ACC ने FY'26 की पहली तिमाही में न सिर्फ राजस्व और मुनाफे में मजबूती दिखाई है, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी और डिजिटल नवाचारों के साथ एक "फ्यूचर-रेडी" कंपनी बनने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। ग्रीन पावर, ईंधन दक्षता, और ESG मानकों पर ACC की प्रतिबद्धता भारतीय सीमेंट उद्योग में इसे लीडरशिप की स्थिति में बनाए रखती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+