बजेगी शहनाई, जेल में डॉन अबू सलेम करेगा शादी, लड़की का प्रपोजल किया स्वीकार
नयी दिल्ली। मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी और डॉन अबू सलेम शादी के लिए तैयार हो गया है। सलेम ने शादी के लिए लड़की को हां कर दी है। 25 वर्षीय लड़की के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए गैंगस्टर सलेम ने सोमवार को कोर्ट में लिखित रूप से शादी के लिए रजामंदी दी है।

दरअसल हाल ही में एक महिला ने सलेम से शादी करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब सलेम ने उससे शादी करने के लिए हामी भर दी है। सलेम ने लिखा है कि मैं महिला के आवेदन पर विचार करने और रजिस्ट्रार के सामने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी करने और उसे पंजीकृत कराने की हमें अनुमति देने का आग्रह करता हूं।
26 साल की महिला का अबुु सलेम पर आया दिल, ऐसी और भी हैं दिवानी..
मुंबई की एक लड़की ने टाडा कोर्ट के सामने याचिका दायर कर गुहार लगाई थी कि वो सलेम से शादी करना चाहती है, क्योंकि मुंबई के एक अखबार ने पिछले साल उसकी और सलेम की एक तस्वीर छाप कर दावा किया था कि दोनों की शादी हो गई है। जिसके बाद उसकी बहुत बदनामी हुई है। लड़की ने कहा कि सलेम के साथ जुड़ने के बाद अब उससे कोई शादी नहीं करेगा इसलिए उसे मजबूरन सलेम से ही शादी करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications