जब पुलिस को धोखा देने के लिए रमेश बन गया था डॉन अबू सलेम
जब पुलिस को धोखा देने के लिए रमेश बन गया था डॉन अबू सलेम
मुंबई। 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को अदालत ने अहम निर्णय देते हुए अबू सलेम को धमाकों की साजिश का दोषी माना है। कई साल से जेल में बंद अबू सलेम के कई ऐसे किस्से हैं, जो 90 के दशक में खूब मशहूर हुए और लोगों की जुबान पर रहे, तो कई ऐसे भी हैं, जो लंबे वक्त तक सबसे छुपे रहे।


जब 'हिन्दू' बना अबू सलेम
अबू सलेम ने पुलिस से बचने के लिए कई तरीके अपनाए थे। विदेश जाने के लिए उसने हिन्दू नाम से पासपोर्ट भी बनवाया था। सलेम ने अपना नाम रमेश कुमार रख लिया था। इसी नाम से ना सिर्फ उसने पासपोर्ट बनवाया बल्कि बैंक मे खाता भी खोला।

मोनिका के साथ खोला था ज्वाइंट अकाउंट
अबू सलेम जब अमेरिका गया था तब उसने अपने और अपनी प्रेमिका मोनिका बेदी के खातों के जरिए पैसे ट्रींसफर किए थे। सलेम पैसों को अमेरिका ट्रांसफर करने के लिए मोनिका के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला, जिसमें वह खुद को हिंदू रमेश के तौर पर दिखाया था।

मोनिका के साथ प्रेम-प्रसंग
बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी के साथ अबू सलेम की प्रेम-कहानी खूब चर्चाओं में रही। दोनों लंबे समय तक साथ रहे, मोनिका को भी कई मामलों में जेल जाना पड़ा। मोनिका का परिवार अब नॉर्वे शिफ्ट हो गया है।

ये हैं आरोप
अबू सलेम पर आरोप है कि उसने मुंबई स्थित कई जगहों पर विस्फोटक पहुंचाए। सलेम पर अभिनेता संजय दत्त के घर जाकर एके-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड मुहैया कराने का आरोप है। जिसमें अदालत ने उसे दोषी पाया है।












Click it and Unblock the Notifications