इस लड़की से निकाह करना चाहता है अबू सलेम, लेकिन कोर्ट ने दे दिया झटका
मुंबई। 1993 मुंबई हमलों का आरोपी अबू सलेम ने पैरोल पर जेल से बाहर निकलने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई, लेकिन कोर्ट ने उसकी अपील की खारिज कर दिया। अबू सलेम ने शादी रचाने के लिए कोर्ट से कुछ दिन की छुट्टी मांगी थी। सलेम ने सईद बाहार कौसर उर्फ हिना से शादी करना चाहता है, इसलिए कोर्ट से 45 दिनों की पैरोल मांगी थी। हिना 2014 में अबू सलेम की मुंबई से लखनऊ की ट्रैवलिंग के दौरान उसके साथ में देखी गई थी, जिसके बाद वह खबरों में आई थी।

मुझे भी पैरोल पर जाने का अधिकार- सलेम
हालांकि, मुबंई हाई कोर्ट ने अबू सलेम को झटका देते हुए, उसकी अपील को खारिज कर दिया। अबू सलेम ने एप्लीकेशन दायर करते हुए कोर्ट से कहा कि जेल के नियमों के मुताबिक उसे भी पैरोल पर जाने का अधिकार है। सलेम ने कहा कि जब से वह कस्टड़ी में है, तब से उसने आज दिन तक जेल का कोई भी कानून नहीं तोड़ा है। अबू सलेम 2005 से जेल में बंद है।

हिना से शादी का किया है वादा
अबू सलेम ने कहा कि वह पिछले 16 सालों से जेल में बंद है। सलेम तीन साल से पुर्तगाल और 13 सालों से भारत की जेल में बंद है। सलेम के वकील ने कोर्ट से कहा, 'अबू सलेम और बाहार स्नेह और प्यार में होने के नाते एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। उनके अनुरोध को मानवतावादी आधार पर जल्द से जल्द विचार किया जाए। सलेम ने उससे शादी का वादा किया था, इसलिए वह उसके प्रति अपने कर्त्तव्य को छोड़ नहीं सकता है और उसका भी सलेम के अलावा किसी अन्य के साथ शादी करने का इरादा नहीं है।'

इससे पहलीं भी सलेम ने मांगी थी पैरोल
अबू सलेम ने इससे इसी साल अप्रैल में पैरोल के लिए एप्लाय किया था, जिसे कोर्ट ने खारीज कर दिया था। उम्रकैद की सजा झेल रहा सलेम फिलहाल 2005 से मुंबई के तलोजा जेल में बंद है। गौरतलब है कि 1993 मुंबई बम धमकों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications