अबू आजमी के बयान पर ट्विटर पर भिड़े ईशा गुप्ता और आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी
बैंगलुरू छेड़खानी के मामले में विवादित बायना देने वाले सपा नेता अबू आजमी के बयान को लेकर अब ईशा गुप्ता और फरहान आजमी भिड़ गए हैं।
मुंबई। न्यू ईयर की रात बैंगलुरू में लड़कियों के साथ जो कुछ भी हुआ वो काफी शर्मनाक था, लेकिन लड़की के साथ हुए इस हादसे के लिए सपा नेता अबू आजमी उन्हें ही जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने छेड़खानी का जिम्मेदार लड़कियों को मानते हुए कहा कि यहां पेट्रोल होगा वहां आग लगेगी ही। अबू आजमी के इस बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने अपना गुस्सा निकाला है। ईशा ने ट्विटर पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ईसा ने सोशल साइट पर लिखा कि उस महिला को यहां सचमुच दोषी ठहराया जाना चाहिए, जिसने अनजाने में तुम जैसे मूर्ख को पैदा किया अबू आजमी। ...और शायद वह खुद को भी तुम्हें जन्म देने के लिए दोषी मानतीं। प्यार करने वालों के लिए खतरनाक है 9 जनवरी, जानिए कैसे...
ईशा द्वारा पिता अबू आजमी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने से उनके बेटे और अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी भड़ क गए। उन्होंने ईशा गुप्ता के खथिलाफ एक के बाद एक कई ट्विट किए। उन्होंने ट्विटर पर ईशा को जवाब दिया कि जिस महिला ने अबू आजमी को जन्म दिया वह मेरी दादी हैं, जो खुद का पक्ष रखने के लिए हमारे बीच अब नहीं हैं। वह आपसे कहीं ज्यादा सम्मानित महिला थीं।
वो इतने पर नहीं रुके। उन्होंने ईशा की एक सेमी न्यूड फोटों को रिट्वीट किया। उसके बाद उन्होंने लिखा कि खुद को देखो और बताओ कि अपनी फिल्मों के जरिए हमारे समाज के सामने आपने कैसा नंगापन पेश किया है। अपने अगले ट्विट में फरहान ने लिखा कि तन बेचकर रोटी जो कमाने वाले वेश्या कहलात हैं, लेकिन पैसों के लिए तन दिखाने वाले को हम सम्मान देते हैं, क्यों?