देवघर में दिखे दयाशंकर, माया ने लगाया झारखंड सरकार पर बचाने का आरोप
नई दिल्ली। बसपा मुखिया मायावती को अपशब्द कहकर बुरे फंसे दयाशंकर सिंह इस समय कहां हैं, अभी तक किसी को मालूम नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि दयाशंकर सिंह इस समय झारखंड में हैं क्योंकि उन्हें शनिवार को देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया है।
खबर है कि दयाशंकर मंदिर में अपने दल-बल के साथ पहुंचे थे और उन्होंने वहां पूजा भी की थी और पुरोहित के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी। मीडिया सूत्रों की माने तो दयाशंकर सिंह पूजा के बाद कुछ स्थानीय बीजेपी नेताओं से भी मिले थे। वो वहां कैसे आये, किससे संग आये ये बात अभी तक पता नहीं चल पायी है।
स्वाति सिंह अस्पताल में भर्ती
वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी स्वाति सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और काफी बीमारी है जबकि मायावती ने दयाशंकर सिंह को बचाने के लिए झारखंड सरकार को दोषी ठहराया है।
मायावती ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप
आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहे जाने के मामले में गिरफ्तारी वारंट के डर से दयाशंकर सिंह अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।













Click it and Unblock the Notifications