बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जारी किया Video, कहा- 3-4 दिन में करूंगा सरेंडर

पटना। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने रविवार रात एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो अगले 3 से 4 दिन में कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगे. अनंत सिंह ने कहा कि वो गिरफ्तारी के डर से भागे नहीं हैं, बल्कि अपने बीमार दोस्त को देखने के लिए किसी जगह गए हैं। आपको बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची लेकिन अनंत सिंह अपने आवास के पिछले दरवाजे से भागने में फरार हो गए थे।

अनंत का करीबी छोटन गिरफ्तार

अनंत का करीबी छोटन गिरफ्तार

हालांकि पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें कि छोटन विधायक अनंत सिंह का काफी करीबी माना जाता है और उस पर 22 हत्या के मामले दर्ज हैं।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह छापेमारी से पहले हुए फरार

ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जब पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था, किसी तरह पुलिस घर में दाखिल हुई लेकिन उसे अंदर भी एक दरवाजा मिला, जहां से अनंत सिंह भागने में कामयाब रहा, पुलिस ने विधायक के फरार होने पर पुलिस ने कहा, 'हमने अनंत सिंह की पत्नी से बातचीत की. उनकी पत्नी ने अनंत सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी अब हम आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।'

Recommended Video

    Anant Singh के घर AK 47 बरामद, गिरफ्तारी से पहले हुए फरार | वनइंडिया हिंदी

    अनंत सिंह के घर से एके 47 हुई थी बरामद

    आपको बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर छापेमारी हुई, जिस दौरान अनंत सिंह के घर से एके 47 और कई कारतूस भी बरामद हुई थी, शनिवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज(प्रिवेंशन) एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ है।

     अनंत सिंह के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    अनंत सिंह के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    फिलहाल मोकामा में स्थिति अनंत सिंह के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बता दें कि अनंत सिंह की गिनती बिहार के बाहुलियों में होती है और मोकामा में लोग इन्हें छोटे सरकार के नाम से पुकारते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों ने उनके और बिहार की नीतीश सरकार के बीच तकरार भी सामने आई है।

    अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी

    बता दें कि अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी लोकसभा का चुनाव मुंगेर से लड़ी थीं लेकिन जेडीयू से उम्मीदवार ललन सिंह ने जीत हासिल की। चुनाव के प्रचार के दौरान अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को कांग्रेस के टिकट से मैदान में उतारने का प्रयास भी किया था लेकिन वो टिकट हासिल नहीं कर पाए। चुनाव से पहले अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए थे।

    जदयू सांसद ललन सिंह पर लगाया आरोप

    इधर अनंत सिंह ने आरोप लगाया है कि जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर उनको परेशान किया जा रहा है। क्योंकि ललन सिंह नहीं चाहते कि मैं 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ूं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की उम्‍मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+