हिमाचल में बीजेपी के लिए सबसे बुरी खबर लाया ये Exit Poll

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुए मतदान से जुड़े एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने 9 नवंबर को 68 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। अगामी 18 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने हैं। लेकिन इसके पहले आज गुरुवार को अलग-अलग एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल जारी कर दिए हैं। हिमाचल को लेकर दिए गए विभिन्न एजेंसियों के रुझानों में भाजपा ही विजय पताका लहरा रही है और सभी आंकड़ों में भाजपा के 50 से उपर सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। लेकिन इसी बीच आए एबीपी-सीएसडीएस के आंकड़ें बारी सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों से बिल्कुल अलग हैं। जहां एक ओर बाकी एजेंसियों ने बीजेपी को 50 अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगाया है वहीं एबीपी-सीएसडीएस के आंकड़ों में भाजपा 38 सीटें, कांग्रेस 29 सीटें जबकि, अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है। बाकी सर्वे एजेंसियों के आंकड़ें नीचे देखें-

इंडिया न्यूज सीएनएक्स सर्वे इंडिया के आंकड़े

इंडिया न्यूज सीएनएक्स सर्वे इंडिया के आंकड़े

इंडिया न्यूज सीएनएक्स सर्वे इंडिया न्यूज सीएनएक्स सर्वे के मुतबिक भारतीय जनता पार्टी को 44 से 55 सीटें मिलने के अनुमान हैं। वहीं कांग्रेस को 18 से 24 सीटें और अन्‍य के खाते में 2 सीटें जाने की उम्‍मीद है। वोट शेयर की बात करें तो यहां पर बीजेपी को 50 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है।

न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के आंकड़े

न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के आंकड़े

सर्वे एजेंसी न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के मुताबिक 18 दिसंबर को आने वाले परिणामों में बीजेपी हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल की कुल 68 सीटों में बीजेपी को 55 सीट जबकि कांग्रेस को सिर्फ 13 सीटे मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे और AXIS MY INDIA के आंकड़े

इंडिया टुडे और AXIS MY INDIA के आंकड़े

इंडिया टुडे और AXIS MY INDIA के प्री पोल सर्वे में सर्वाधिक सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं। चुनाव पूर्व इस सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा 43-47 सीटों पर जीत सकती है तो वहीं कांग्रेस को 21 से 25 जबकि अन्य के खाते में 0-2 सीटें आ सकती हैं।

REPUBLIC-सी वोटर के आंकड़ें

REPUBLIC-सी वोटर के आंकड़ें

REPUBLIC-सी वोटर के मुताबिक बीजेपी को 41 सीटें जबकि कांग्रेस को 25 सीटें व अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 9 नवंबर को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। मेजॉरिटी के लिए 35 सीट चाहिए। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+