ABPCVoterExitPoll 2021: तमिलनाडु में DMK गठबंधन ने मारी बाजी, 46% वोट पाकर दो तिहाई से ज्यादा सीट
नई दिल्ली, अप्रैल 29। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए हैं। इन राज्यों में तमिलनाडु भी है जहां पर राज्य विधानसभा की 234 सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले गए थे।

अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों की तरह एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में भी तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की आंधी दिखाई है। असली नतीजों के पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों में डीएमके और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बाजी मारी है।
डीएमके गठबंधन को सबसे ज्यादा वोट
एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस डीएमके गठबंधन को 46.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सत्ताधारी एडीएमके व बीजेपी गठबंधन को 35 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है। राज्य में अन्य के हिस्से में 18.3 प्रतिशत वोट गए हैं।
किसे कितनी सीट?
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में 46.7 प्रतिशत वोट शेयर पर कब्जा जमाने वाले डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 70 प्रतिशत से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। एग्जिट पोल में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को 160 से 172 सीट मिलने की बात कही गई है। इस गठबंधन में डीएमके बड़े भाई की भूमिका में है। अगर 2 मई को भी नतीजे इसी तरह होते हैं तो डीएमके के एमके स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।
35 प्रतिशत वोट पाने वाले मुख्य प्रतिद्वंद्वी एडीएमके और बीजेपी गठबंधन को 58 से 70 सीटें मिलने की बात कही है। एडीएमके को भाजपा के साथ चुनाव लड़ने का फैसला भी हार से नहीं बचाता नजर आ रहा है। पहली बार जयललिता के बगैर विधानसभा चुनाव में उतरी एडीएमके को खासा नुकसान उठाती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications