2019 के चुनाव में प्रियंका गांधी के रोल पर अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का रोल पार्टी के लिए क्या रहेगा, इसका फैसला वो खुद करेंगी। सिंघवी ने कहा है कि गांधी क्या काम करना चाहती हैं, ये पूरी तरह से उनका ही निर्णय होगा। सिंघवी ने ये बात सलमान खुर्शीद के उस बयान पर कही है, जिसमें उन्होंने 2019 में प्रियंका के बड़े रोल निभाने की बात कही है।

Abhishek Manu Singhvi on Salman Khurshid statement on Priyanka Gandhi role in congress

सिंघवी ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने प्रियंका के चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है, तो ऐसे में किसी तरह की कयासबाजी को कोई मतलब नहीं रह जाता है। सिंघवी ने कहा कि अगर पार्टी में कोई रोल प्रियंका चुनती हैं तो सबको पता चलेगी ही उसमें छुपाने जैसा कुछ नहीं है।

सलमान खुर्शीद ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि प्रियंका एक गेम चेंजर हैं और पर्दे के पीछे उनकी बड़ी भूमिका रहती है। सलमान ने कहा है कि 2019 में प्रियंका चोपड़ा एक बड़ा रोल पार्टी के लिए निभा सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा को लेकर कयासबाजी की ये कोई पहली घटना नहीं है, उनके चुनाव लड़ने और पार्टी में पद लेने को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+