जब अभिषेक बच्चन से यूजर ने कहा- अच्छी नहीं लगी आपकी Big Bull फिल्म, एक्टर ने ट्विटर पर दिया ये जवाब

जब अभिषेक बच्चन से यूजर ने कहा- अच्छी नहीं लगी आपकी Big Bull फिल्म, एक्टर ने ट्विटर पर दिया ये जवाब

मुंबई: अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म द बिग बुल को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई है। कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार का नाम हेमंत शाहहै। फिल्म स्टॉकर हर्षद मेहता की जीवन पर आधारित है। स्टॉकर हर्षद मेहता पर आधारिक हाल ही में स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी वेब सीरीज भी आई थी। फिल्म से पहले आई वेब सीरिज की वजह से अभिषेक बच्चन की फिल्म ने अच्छा बिजनेस नहीं किया है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने रविवार (11 अप्रैल) को अपनी इस फिल्म बिग बुल को लेकर ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ बात की। अभिषेक बच्चन ने दर्जनों ट्विटर टिप्पणियों का जवाब दिया है। अभिषेक बच्चन ने फिल्म के आलोचकों को भी पॉजटिव रिप्लाई किया।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन की फिल्म बिग बुल को लेकर रविवार को एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''आपकी फिल्म बिग बुल को देखकर निराशा हुई। मैंने सोचा था कि आपकी पिछली वेब सीरीज Breathe Into The Shadows जैसे बिग बुल में भी आपका काम शानदार होगा। लेकिन निराशा हाथ लगी। ये लेखक कब आपके पास आपकी प्रतिभा को निखारने वाला स्क्रिप्ट लेकर आएंगे?''

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने इस ट्विटर यूजर के कमेंट पर जवाब देते हुए कहा, ''आगे से मैं और भी कड़ी मेहनत करूंगा। देखने के लिए धन्यवाद।" अभिषेक बच्चन के इस रिप्लाई के बाद यूजर ने फिर से लिखा, ''नहीं, अभिषेक बच्चन, आपने आज तक जितना भी काम किया है, मैं सबकुछ देखता हूं। मुझे यकीन है और पता भी है कि आप क्या कर सकते हैं। आप जो कर सकते हैं, वो बहुत कम लोग कर सकते हैं। सरकार, युवा, गुरु जैसी फिल्मों में जो आपने काम किया है, वैसा कोई नहीं कर सकता था। लेकिन आपके द्वारा चुने गए कुछ स्क्रिप्ट्स आपको डाउन कर रही हैं। हमेशा की तरह अगले का इंतजार करेंगे।''

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अपने आलोचकों को जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक बच्चन अक्सर नकारात्मक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हैं। अभिषेक बच्चन हमेशा ही अपने आलोचकों को पॉजिटिव रिप्लाई से हैंडल करते हैं।

अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करे तो 'द बिग बुल' के बाद अभिषेक बच्चन क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिषेक फिल्म 'दसवी' में भी दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+