'श्वेता बहुत ही निर्दयी, मुझे झूठे इल्जाम में भिजवाया जेल', पत्नी के आरोपों पर अभिनव कोहली ने किया पलटवार

मुंबई: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की अपने पति अभिनव कोहली के साथ लंबे वक्त से अनबन चल रही है। जिस वजह से वो अलग हैं, लेकिन आए दिन दोनों एक दूसरे पर इल्जाम लगाते रहते हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अभिनव को लेकर कई खुलासे किए थे। जिसमें उन्होंने यहां तक कहा था कि अभिनव उन्हें बर्बाद करने की धमकी देते हैं। पहले तो अभिनव ने इस मामले में कुछ नहीं बोला लेकिन अब उन्होंने श्वेता पर पलटवाकर किया है।

'श्वेता मुझे बताती हैं महिला विरोधी'

'श्वेता मुझे बताती हैं महिला विरोधी'

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव ने कहा कि श्वेता की इमेज खराब होने का मतलब है कि मेरी इमेज खराब होना। मुझे बस मेरे बेटे के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी है। मुझे उसकी चिंता है और कोई भी बाप बेटे के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। अभिनव के मुताबिक श्वेता का मकसद सिर्फ ये दिखाना है कि वो महिला विरोधी हैं, इसीलिए वो कह रही हैं कि किसी भी महिला की इज्जत एक पोस्ट से उछाली जा सकती है।

'श्वेता बहुत ही निर्दयी'

'श्वेता बहुत ही निर्दयी'

अभिनव के मुताबिक श्वेता उनके प्रति बहुत ही निर्दयी हैं। साथ ही उनके साथ अमानवीय व्यवहार करती हैं। आज भी जब वो अपने बेटे के बारे में बात करते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्वेता ये भूल गई हैं कि उसने गलत इल्जाम लगाकर मुझे 2 बजे रात को जेल में बंद करवा दिया था। बाद में पलक ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैंने किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया था, हालांकि उसने वो पोस्ट कुछ देर बाद डिलीट कर दी। जब उन्होंने वो लेटर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो श्वेता ने उनके खिलाफ केस कर दिया। अभिनव के मुताबिक वो अपने बेटे के लिए लड़ रहे हैं खुद के लिए नहीं।

'लॉकअप में देखना मकसद'

'लॉकअप में देखना मकसद'

अभिनव ने आगे बताया कि श्वेता ने उनके पिता की डेथ एनिवर्सिरी के दिन उनको गिरफ्तार करवाया, जबकि उनको ये पता था कि वो दिन कितना ज्यादा भावुक कर देने वाला रहता है। श्वेता का मकसद था कि मैं हर रात लॉकअप में गुजारूं। उन्होंने कहा कि श्वेता ने उनके साथ जो गलत किया है, उसके लिए वो उसे माफ कर देंगे, लेकिन अगर किसी ने उनके बेटे के साथ कुछ गलत किया तो वो उसे बख्शेंगे नहीं। इस मामले में वो कोर्ट गए थे। वहां पर वो सिस्टम से खुश हैं। अभी उनको बेटे से बात करने की इजाजत मिल गई है, उम्मीद है जल्द ही उसकी कस्टडी भी मिल जाएगी।

क्या कहा था श्वेता ने?

क्या कहा था श्वेता ने?

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने कहा था कि उनकी बेटी पलक ने उन्हें पिटते हुए देखा। जब उसने ये सब देखा तो वो सिर्फ 6 साल की थी। वो परेशान थी, जब पुलिस घर में आ रही थी और उसकी मां पुलिस के पास जा रही थी। श्वेता के मुताबिक उनका बेटा सिर्फ 4 साल का है लेकिन उसे पुलिस, कोर्ट, जज सबके बारे में पता है, ये सिर्फ उनकी वजह से नहीं हुआ। इसके अलावा अभिनव मुझे बर्बाद करने की धमकी देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+