अपने ही फिल्मी करियर पर अभय देओल ने शेयर किया ऐसा मीम कि लोग बोले- जबरदस्त
नई दिल्ली। लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे एक्टर अभय देओल ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'चॉपस्टिक' से अपना कमबैक किया था। हमेशा एक अच्छा कलाकार के रूप में देखे गए अभय देओल ने इस बार साबित किया है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा है। दरअसल अभय ने अपने ही करियर के ऊपर मजाक उड़ाते हुए एक मीम शेयर किया है जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

'अभय' का करियर 'अब नहीं है'
अभय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया है जिसमें एक ओर अभय की तस्वीर है और नाम लिखा है 'अभय' जबकि दूसरी ओर अभय तस्वीर से गायब हैं और लिखा है 'अब नहीं है'। अभय ने अपने फिल्मी करियर के संदर्भ में ये पोस्ट डाली है और एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि- ये मुझे ऑनलाइन मिला और मेरे करियर और फिल्मों में न आने को लेकर लोगों के सवाल का सही सही जवाब देता है।
View this post on InstagramA post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on
'खत्म होने तक खत्म नहीं हुआ'
फोटो के साथ अभय ने लिखा है- ये मुझे ऑनलाइन मिला और मेरे करियर और फिल्मों में न आने को लेकर लोगों और प्रेस के सवालों का सही सही जवाब देता है कि अब आप बड़े पर्दे पर क्यों दिखाई नहीं देते? ये एक बड़ा सवाल है जिसका मैं छोटा सा जवाब नहीं दे सकता। शायद मैं एक दिन इसपर एक किताब लिखूं। लेकिन मैं सालों में काफी परेशानियां झेल चुका हूं तो एक बुक सही नहीं रहेगी। लेकिन आप सभी जिन्हें जानना है उन्हें बता दूं कि मेरी तीन फिल्मों पर पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और मैं दो फिल्में और शुरू कर रहा हूं। जैसा कि महान लैनी क्राविज ने गाया था- 'खत्म होने तक खत्म नहीं हुआ'

अभय की पोस्ट को जानी मानी हस्तियों ने किया पसंद
अभय की इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। मॉडल और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट डाइंड्र सोरस से लेकर एक्ट्रेस पल्लवी शारदा और डायना पेंटी ने भी पसंद किया है। किसी ने लिखा है- इनका ह्यूमर भी बहुत अच्छा है, ऐसा फुल पैकेज अब क्यों नहीं बनाते भगवान जी। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या गजब एटीट्यूड है। एक और यूजर ने लिखा कि आप मेरे लिए भारतीय सिनेमा के पॉल न्यूमैन हैं, देव डी जैसी फिल्म के लिए शुक्रिया।
यह भी पढ़ें- BJP सांसद सनी देओल पर कैसे कसा चुनाव आयोग का शिकंजा? जानिए












Click it and Unblock the Notifications